मध्यप्रदेश में ठंड पकड़ रही जोर,भोपाल का तापमान हो सकती है 9 डिग्री

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

मध्यप्रदेश में ठंड पकड़ रही जोर,भोपाल का तापमान हो सकती है 9 डिग्री



मध्यप्रदेश में ठंड पकड़ रही जोर,भोपाल का तापमान हो सकती है 9 डिग्री


(सुधांशू द्विवेदी) भोपाल।
 राजधानी भोपाल समेत मध्यप्रदेश में अब ठंड ने जोर पकड़ लिया है। इस सीजन में पहली बार पारा मंडला में 7 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। प्रदेश में यह सबसे ठंडा रहा। इससे एक दिन पहले रात का न्यूनतम तापमान पचमढ़ी और नौगांव में 9 डिग्री तक आया था। भोपाल में भी तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। यहां पर तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन के तापमान भी सामान्य से दो डिग्री कम 25.6 डिग्री सेल्सियस आ गया। एक दिन पहले भोपाल का तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस था। कुछ जगहों पर सुबह कोहरा भी रहा। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक जेडी मिश्रा ने बताया ने बताया कि अगले दो-तीन दिन तापमान में कुछ और गिरावट रहेगी। भोपाल में रात का तापमान 9 डिग्री तक आ सकता है। हालांकि इस दौरान 29 से एक और पश्चिम विक्षोभ आ रहा है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर एरिया बन रहा है। इसके कारण दोबारा तापमान बढ़ेगा। हालांकि यह सामान्य से एक-दो डिग्री तक ही बढ़ेगा। इससे लोगों को ठंड से कुछ राहत मिलेगी। मिश्रा ने बताया कि नमी आने के कारण बीते चौबीस घंटों में पश्चिमी मध्य प्रदेश के मुरैना के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। इसके अलावा पूर्वी मध्य प्रदेश के बालाघाट (खैरलांजी में 23.3मिमी, बिरसा में 21.0 मिमी, सिटी में 15.4 मिमी, मलाजखंड में 10.8 मिमी, बैहर में 10.0 मिमी, वारासिवनी में 7.4 मिमी, किरनापुर में 4.2 मिमी, तिरोड़ी में 3.0 मिमी, अनूपपुर (वेंकटनगर में 8.0 मिमी, जैतहरी में 1.2 मिमी), डिंडोरी (करांजिया में 5.2 मिमी), मंडला में हल्की बारिश और अमरकंटक में 9.8 मिमी पानी गिरा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ