MP News: प्रभारी के साथ पत्नी का था अवैध संबंध, पति की करवा दी हत्या

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

MP News: प्रभारी के साथ पत्नी का था अवैध संबंध, पति की करवा दी हत्या

MP News: प्रभारी के साथ पत्नी का था अवैध संबंध, पति की करवा दी हत्या



महाकाल मंदिर के सुरक्षा कर्मचारी की शुक्रवार रात को उसके घर के समीप हुई हत्या का रविवार को पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। मृतक की पत्नी का मंदिर के अन्ना्‌ क्षेत्र प्रभारी से अवैध संबंध था। इसकी जानकारी मृतक को थी। इस पर वह पत्नी के साथ मारपीट करता था। महिला के कहने पर अन्ना क्षेत्र प्रभारी ने अपने दो दोस्तों को बुलाकर उन्हें 20 हजार रुपये देकर हत्या करने को कहा। पुलिस ने महिला सहित सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों के कब्जे से चाकू, चार मोबाइल, बाइक बरामद की गई है।

पुलिस ने बताया कि दिनेश मराठा उम्र 41 वर्ष निवासी गौंड बस्ती नृसिंह घाट कालोनी महाकाल मंदिर में सुरक्षा एजेंसी का कर्मचारी था। शुक्रवार रात को करीब साढ़े 10 बजे वह मंदिर से ड्यूटी खत्म कर महाकाल मंदिर के अन्ना क्षेत्र प्रभारी निनाद काले के साथ बाइक पर बैठकर चारधाम मंदिर पार्किंग तक गया था। वहां से पैदल ही घर लौट रहा था। घर के समीप ही अज्ञात व्यक्तियों ने चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी थी।


पुलिस को मृतक की पत्नी भावना के मोबाइल की काल डिटेल से पता चला था कि वह अन्ना क्षेत्र प्रभारी निनाद काले से बात करती है। इस आधार पर उससे पूछताछ की तो उसने कुबूल कर लिया कि उसने व निनाद ने ही उसके पति की हत्या करवाई है। पुलिस ने निनाद को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने बताया कि भावना कुछ समय पूर्व अन्ना क्षेत्र में काम करती थी। उस दौरान उससे संबंध बन गए थे। इसकी जानकारी दिनेश को लग गई थी। इस कारण उसने भावना को काम करने से इंकार कर दिया। आए दिन वह उसके साथ मारपीट करता था।

पुलिस के अनुसार भावना ने निनाद से कहा था कि उसके पति को ठिकाने लगाना है। इस पर उसने शुक्रवार को अपने आलमपुर उड़ाना निवासी दोस्त सुनील शर्मा व सेठी नगर निवासी रोहित चौहान को बुलाकर 20 हजार रुपये दिए और उसे मारने को कहा था। इसके बाद निनाद ही दिनेश की डयूटी खत्म होने के बाद उसे बाइक पर छोड़कर आया था। बाद में सुनील व रोहित ने दिनेश पर चाकू से हमला किया। इससे उसकी मौत् हो गई थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ