MP Loksabha Election : मध्य प्रदेश में 1900 कांग्रेसी भाजपा में हुए शामिल

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

MP Loksabha Election : मध्य प्रदेश में 1900 कांग्रेसी भाजपा में हुए शामिल



MP Loksabha Election : मध्य प्रदेश में 1900 कांग्रेसी भाजपा में हुए शामिल



भोपाल
लोकसभा चुनाव के दौरान दूसरे दलों के नेताओं में भाजपा में शामिल होने की होड़ मची है। इनमें कांग्रेसियों की संख्या ज्यादा है। गुरुवार को राजधानी स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में यह होड़ देखने को इतनी मिली कि मंच भी छोड़ा पड़ गया।
रीवा, सतना, सांवेर, शहडोल, अनूपपुर, जबलपुर और छिंदवाड़ा जिलों के 1900 से अधिक कांग्रेसियों ने भाजपा की विधिवत सदस्यता ली।इनमें सतना जिले के नागौद से कांग्रेस के पूर्व विधायक यादवेंद्र सिंह, कमल नाथ के बेहद करीबी छिंदवाड़ा के कांग्रेस नेता दीपक सक्सेना के पुत्र अजय सक्सेना, पूर्व मंत्री तेजी लाल सरेयाम की बहू और महिला कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री सुहागवती सरेयाम और सेवानिवृत्त आइजी राजेश पटारिया प्रमुख रहे। बसपा और सपा के भी कई नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ली।

उल्लेखनीय है कि हाल के कुछ माह से गुरुवार तक प्रदेश में दूसरे दलों से भाजपा का दामन थामने वालों की संख्या 16 हजार से अधिक हो गई है। गुरुवार को मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, भाजपा के लोकसभा चुनाव में प्रदेश प्रभारी डा. महेंद्र सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद, न्यू ज्वाइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डा. नरोत्तम मिश्रा, मंत्री तुलसी सिलावट एवं सतना सांसद गणेश सिंह ने पार्टी की सदस्यता लेने वालों का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।


होली बाद दिग्विजय और अरुण पर भी विचार करेंगे : वीडी

मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कहा कि भाजपा अपने मंच पर आने वालों का पूरा सम्मान करेगी। वहीं, बड़ी संख्या में भाजपा में लोगों के आने से उत्साहित पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए उसके बड़े दिग्गजों का नाम लेकर चुटकी भी ली। कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस का कोई नामलेवा नहीं होगा। होली बाद कमल नाथ, दिग्विजय सिंह और अरुण यादव पर भी विचार करेंगे। पार्टी नेता डा. नरोत्तम मिश्रा बोले- मध्य प्रदेश में कांग्रेस के सर्वाधिक नेताओं के भाजपा शामिल होने को गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज कराएंगे।

बड़े नेताओं सहित 1900 कार्यकर्ता भाजपा में शामिल


सतना में कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री एवं जिला पंचायत सदस्य देवदत्त सोनी, रीवा से कांग्रेस के पूर्व सांसद देवराज सिंह, सिरमौर के पूर्व महापौर रेणु शाह, सतना से पूर्व नगर निगम अध्यक्ष सुधीर सिंह तोमर, सतना की पूर्व महापौर एवं नगर निगम अध्यक्ष पुष्कर सिंह, धर्मेंद्र सिंह देउरा, सिरमौर से बीएसपी विधानसभा प्रत्याशी बीडी पांडेय, चित्रकूट से बीएसपी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रावेंद्र सिंह पटवारी, अनूपपुर से बीएसपी के पूर्व जिला अध्यक्ष रोहित साहू, जबलपुर के पाटन से पूर्व बीएसपी विधानसभा प्रत्याशी राममनोहर तिवारी, दमोह से मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री हाकमसिंह लोधी, दमोह से मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव विनय दुबे, सांवेर के इंदौर जिले के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष बलराम पटेल, टीआइ सागर सक्सेना सहित सतना, रीवा, सांवेर, शहडोल, अनूपपुर एवं जबलपुर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ