महाशिवरात्रि पर मर्डर: पुजा करने जा रहे पुजारी की गला रेतकर हत्या, पूरे कुसमी में मचा हड़कंप

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

महाशिवरात्रि पर मर्डर: पुजा करने जा रहे पुजारी की गला रेतकर हत्या, पूरे कुसमी में मचा हड़कंप



महाशिवरात्रि पर मर्डर: पुजा करने जा रहे पुजारी की गला रेतकर हत्या, पूरे कुसमी में मचा हड़कंप 

सीधी/कुसमी

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र में एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज वारदात की घटना सामने आई है. सुबह-सुबह जब श्रद्धालु भगवान शिव की आराधना में जुटे थे, उसी समय एक पुजारी की निर्मम हत्या कर दी गई.घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।


 क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, इन्द्रभान द्विवेदी, तहसील परिसर स्थित हनुमान मंदिर के पुजारी थे, रोज की तरह सुबह करीब 7 से 8 बजे के बीच घर से मंदिर की ओर पूजा-अर्चना के लिए जा रहे थे. तभी रास्ते में बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने उन पर अचानक हमला कर दिया.
बताया जा रहा है कि हमलावरों ने धारदार हथियार से पुजारी का गला रेत कर हत्या कर दी. वार इतना घातक था कि उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए

Kusmi murder news 
  हत्या से लोगों में आक्रोश

महाशिवरात्रि जैसे धार्मिक पर्व पर एक पुजारी की हत्या ने लोगों की भावनाओं को झकझोर दिया है. क्षेत्र में भारी आक्रोश और तनाव की स्थिति बन गई है. स्थानीय लोग आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Sidhi kusmi murder 
 पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही कुसमी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की. कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. हालांकि, हत्या के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है.पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ कर रही है.
Sidhi News kusmi murder 

फिलहाल अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हत्या किस कारण से की गई है. पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है. आधिकारिक रूप से आरोपियों के नाम और पते की पुष्टि अभी नहीं की गई है.

Sidhi kusmi murder 
महाशिवरात्रि के दिन हुई इस वारदात ने सीधी जिले की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. अब देखना होगा कि पुलिस कब तक इस हत्याकांड का खुलासा कर पाती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ