22 मार्च को गोंडवाना जन कल्याण महासंघ की होगी बैठक,सामाजिक बिंदुओं पर होगी चर्चा

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

22 मार्च को गोंडवाना जन कल्याण महासंघ की होगी बैठक,सामाजिक बिंदुओं पर होगी चर्चा



22 मार्च को गोंडवाना जन कल्याण महासंघ की होगी बैठक,सामाजिक बिंदुओं पर होगी चर्चा


सीधी

 आगामी 22 मार्च 2026 दिन रविवार समय शाम 4 बजे से गोंडवाना जनकल्याण महासंघ समिति की बैठक उड़ैसा पाठ उमरिहा पार ज्ञान और संस्कृत का केंद्र पारी कुपार लिंगों पेनठाना ठेंगरही पोस्ट भगोहर तहसील गोपद बनास जिला सीधी मध्य प्रदेश में आयोजित की गई है। उक्ताशय की जानकारी देते हुए सीधी जिला के अध्यक्ष नारेंद्र सिंह कुशरो ने बताया कि बैठक में जिन बिंदुओं पर चर्चा की जानी है उनमें आगामी दिनांक 14अप्रैल 2026 को भारतीय संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर जी के जयंती मनाने,कन्या विवाह योजना पर चर्चा इसके अन्तर्गत किसी महिला पुरुष के जीवन साथी बिगड़ गया हो उसकी अगर कहीं व्यवस्था बन गया हो और सामाजिक मान्यता न मिल पाया हो तो संगठन के माध्यम से उन्हें वैवाहिक बंधन में बंधने का अवसर मिल सकता है।अगर कोई लड़का, लड़की खुद से बिना शादी विवाह संपन्न कराए घर में रहते होंगे और आर्थिक स्थिति सही न होने के कारण शादी विवाह के बन्धन में न बंधे हो तो संगठन के माध्यम से शादी विवाह संपन्न करके सामाजिक मान्यता दिलाया जा सकता है।जो परिवार वर्तमान में शादी विवाह करने की तैयारी कर रहे हों और मिशन के उद्देश्यों को समझ कर इतिहास के पन्नो में अपना नाम लिखाना चाहते हो तो संगठन के माध्यम से शादी विवाह संपन्न कराने के लिए सादर आमन्त्रित हैं। अतः एस टी,एस सी और ओ बी सी समाज के सभी संगठन प्रमुख पदाधिकारियों और आम जन से अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में सामिल हो कर कार्य योजना तैयार करवाने में सहयोग प्रदान करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ