आयोजित हुई गोंडवाना जन कल्याण महासंघ की बैठक,सामाजिक बिंदुओं पर की गई वृहद चर्चा
सीधी
आज 22 मार्च 2026 दिन रविवार को गोंडवाना जनकल्याण महासंघ समिति की बैठक उड़ैसा पाठ उमरिहा पार ज्ञान और संस्कृत का केंद्र पारी कुपार लिंगों पेनठाना ठेंगरही पोस्ट भगोहर तहसील गोपद बनास जिला सीधी मध्य प्रदेश में महा बालेश्वर सिंह ओलको के मुख्य आतिथ्य एवं नारेंद्र सिंह कुसरो की अध्यक्षता में आयोजित की गई है जहां पूर्व से निर्धारित सामाजिक बिंदुओं को लेकर बृहद चर्चा की गई। उक्ताशय की जानकारी देते हुए सीधी जिला के अध्यक्ष नारेंद्र सिंह कुशरो ने बताया कि बैठक में जिन बिंदुओं पर चर्चा की गई है उनमें आगामी दिनांक 14 अप्रैल 2026 को भारतीय संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जी के जयंती मनाने का निर्णय लिया गया है। सामूहिक विवाह के लिए एक जोड़ा तैयार कर लिया गया और अधिक से अधिक जोड़े तैयार करवाने के लिए चर्चा किया गया।उक्त आयोजन में मुख्य अतिथि के लिए सांसद सीधी प्रस्तावित हैं और विशिष्ट अतिथि के रूप में पूजा सिंह कुसरो से बात हो गई है।बैठक में मुख्य रूप से नारेंद्र सिंह कुसरो जिला अध्यक्ष गोंडवाना जन कल्याण महासंघ समिति जिला इकाई सीधी,महा बालेश्वर सिंह ओलको प्रदेश अध्यक्ष गोंडवाना जन कल्याण महासंघ समिति मध्यप्रदेश,लालदेव सिंह कुसरो संरक्षक, भवन सिंह मरकाम,सुदामा सिंह मरपाची, शिवराज सिंह सैयाम,ललन सिंह उईके, शिव राज सिंह उईके,लालबहादुर सिंह मरकाम, जगजोध सिंह कुसरो,बिहारी सिंह कुसरो, चक्रपाड सिंह कुसरो, कुँवर सिंह पोरते,नैपाल सिंह मरकाम,रंगदेव सिंह मरकाम,मनराज सिंह उईके, रामकृपाल सिंह उईके इत्यादि समाज सेवी उपस्थित रहे। आगामी बैठक दिनांक 29 मार्च 2026 को समय 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ