जिला अस्पताल सीधी में डॉक्टर पर लगा थप्पड़ और चाकू मारने का आरोप,पुलिस कर रही जांच

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

जिला अस्पताल सीधी में डॉक्टर पर लगा थप्पड़ और चाकू मारने का आरोप,पुलिस कर रही जांच



जिला अस्पताल सीधी में डॉक्टर पर लगा थप्पड़ और चाकू मारने का आरोप,पुलिस कर रही जांच


Sidhi news 
सीधी जिला अस्पताल आज फिर चर्चा में आ गया अस्पताल में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब एक लड़के को पुलिस अस्पताल में दवा कराने लाई थी उसको डॉक्टर द्वारा मारपीट और चाकू से हमला किया गया जिसका वीडियो युवक द्वारा खुद बनाते हुए आरोप लगा रहा है, 

जिले के ग्राम कोल्हुडीह में एक पुराने विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां पहले गांव में युवक के साथ मारपीट हुई और इसके अगले ही दिन अस्पताल परिसर में भी विवाद बढ़ गया। जानकारी के अनुसार, अर्पित जोगी (19) पिता श्याम सुन्दर जोगी के साथ सोमवार दोपहर करीब 3 बजे पेट्रोल टंकी के पास मारपीट की घटना हुई। अर्पित ने आरोप लगाया कि मनीष तिवारी और पप्पू तिवारी ने उस पर हमला किया। बताया जा रहा है कि यह विवाद करीब एक साल पहले उसके भाई मोहित जोगी के साथ हुए मामूली झगड़े को लेकर चला आ रहा था, जो अब हिंसा में बदल गया।
Sidhi news 
घटना के बाद मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे अर्पित जोगी अपनी मां बट्टन जोगी के साथ कमर्जी थाना पुलिस के साथ मेडिकल परीक्षण कराने अस्पताल पहुंचा था। यहां एक नया विवाद खड़ा हो गया। अर्पित का आरोप है कि उसने डॉक्टर असलम से अपनी एमएलसी रिपोर्ट के बारे में जानकारी मांगी, जिस पर डॉक्टर ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। विरोध करने पर डॉक्टर ने उसे थप्पड़ मारे और चाकू जैसी नुकीली वस्तु से उसके हाथ पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया।

घटना के बाद अर्पित और उसकी मां ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। अस्पताल चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची, वहीं कोतवाली थाना प्रभारी अभिषेक उपाध्याय भी पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू की गई।
Sidhi news 
इस पूरे घटनाक्रम पर सिविल सर्जन डॉ. एसबी खरे ने कहा मरीज के साथ इस तरह कृत्य नहीं करना चाहिए हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं इसकी जांच कमेटी द्वारा की जायेगी जो भी तथ्य सामने आएंगे इसके बाद कार्यवाही की जायेगी

थाना प्रभारी अभिषेक उपाध्याय ने बताया कि युवक की शिकायत के आधार पर जांच जारी है और मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले में पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ