सीधी: नारकोटिक्स समिति की बैठक नशे के विरुद्ध सख्त अभियान शुरू,सीधी प्रसाशन की कोचिंग, स्कूल और हॉस्टलों पर रहेगी विशेष नजर
Sidhi news
सीधी
जिले को नशा मुक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर श्री विकास मिश्रा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय नारकोटिक्स समिति की बैठक आयोजित की। बैठक में अवैध नशे के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ठोस रणनीति तैयार की गई और संबंधित विभागों को कड़े निर्देश जारी किए गए।
Sidhi news
कलेक्टर श्री मिश्रा ने स्पष्ट कहा कि जिले में अवैध शराब एवं नशीली दवाओं की बिक्री किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने मेडिकल स्टोर्स की नियमित जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा स्कूल परिसरों से निर्धारित दायरे में पान मसाला एवं नशीली दवाओं की दुकानों पर प्रतिबंध लगाने को कहा।
Sidhi news
नशे के अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस विभाग को व्हाट्सएप नंबर जारी कर शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी संबंधित विभागों की संयुक्त टीम गठित करने के निर्देश दिए गए, जो अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में लगातार कार्रवाई करेगी।
Sidhi news
बैठक में संवेदनशील क्षेत्रों में गांजा की अवैध खेती पर विशेष अभियान चलाने, ई-सिगरेट की बिक्री पर निगरानी रखने तथा नशा मुक्ति के प्रति व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया गया। आबकारी विभाग को अवैध शराब के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए जब्त सामग्री के शीघ्र विनष्टीकरण के निर्देश दिए गए। इसके अलावा कोचिंग सेंटर, स्कूल, कॉलेज एवं हॉस्टल जैसे स्थानों पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया, ताकि युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचाया जा सके।
Sidhi news
कलेक्टर ने नशे से प्रभावित परिवारों से भावनात्मक अपील करते हुए कहा कि “ड्रग्स नहीं, दूध चाहिए” जैसे संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाए, जिससे समाज में सकारात्मक वातावरण निर्मित हो सके।
बैठक में अपर कलेक्टर श्री बी.पी. पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ