नवागत कलेक्टर श्री विकास मिश्रा ने संभाला पदभार,प्रशासनिक कार्यों में संवेदनशीलता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

नवागत कलेक्टर श्री विकास मिश्रा ने संभाला पदभार,प्रशासनिक कार्यों में संवेदनशीलता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश



नवागत कलेक्टर श्री विकास मिश्रा ने संभाला पदभार,प्रशासनिक कार्यों में संवेदनशीलता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश 


सीधी

 जिले में नवागत कलेक्टर श्री विकास मिश्रा ने बुधवार को विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण किया। श्री मिश्रा 2013 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी हैं।
Sidhi News 
  पदभार ग्रहण करने के उपरांत कलेक्टर ने अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया तथा विभिन्न विभागों के कार्यों की प्राथमिक जानकारी ली। उन्होंने जिले की प्रशासनिक स्थिति, चल रही योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की।
Sidhi News
  इस अवसर पर कलेक्टर श्री मिश्रा ने स्पष्ट किया कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी और पारदर्शी क्रियान्वयन उनकी सर्वाेच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन की समस्याओं के निराकरण में संवेदनशीलता और तत्परता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना होना चाहिए।
Sidhi News
  कलेक्टर ने कहा कि जिले में विकास कार्यों को गति देने के साथ-साथ सेवा वितरण प्रणाली को अधिक सुदृढ़ बनाया जाएगा, ताकि नागरिकों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्राप्त हो सकें।
Sidhi News
  इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शैलेन्द्र सिंह सोलंकी, अपर कलेक्टर बीपी पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर राजेश शुक्ला, उपखंड अधिकारी गोपद बनास राकेश शुक्ला सहित विभिन्न विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ