जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर कृष्ण पाल सिंह ने जताया आभार,कार्यकर्ता खुशी जाहिर कर दे रहे बधाई
रवि शुक्ला,मझौली
विधानसभा क्षेत्र धौहनी अंतर्गत डेढ़ दशक से छात्र नेता जीवन से ही सक्रिय होकर समाज में समाज सेवी के रूप में राजनीतिक क्षेत्र में कदम रखते हुए भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न पदों पर अपनी सक्रियता एवं कुशल नेतृत्व साबित करने वाले गिजवार निवासी पूर्व सांसद स्वर्गीय रण दमन सिंह के प्रपौत्र (पंती)कृष्ण पाल सिंह कुशराम (मोनू)को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला सीधी का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है जिससे कार्यकर्ता खुशी जाहिर कर बधाई दे रहे हैं। वहीं कृष्णपाल सिंह ने संगठन एवं सांसद,विधायकों के प्रति आभार प्रकट किया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के सहमति से भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम ने मोर्चा के जिला अध्यक्ष घोषित किए हैं जिनमें सीधी जिला से कृष्ण पाल सिंह को मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है।
श्री सिंह ने अपनी नियुक्ति पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के साथ सीधी जिला के अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान एवं जिला संगठन व मंडल संगठन के साथ सीधी सांसद डॉ राजेश मिश्रा, सीधी विधायक रीती पाठक, सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक, धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम के प्रति आभार एवं कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए कहा कि संगठन ने जिस उम्मीद के साथ उन्हें मोर्चा के जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है वह पूरे निष्ठा और ईमानदारी के साथ संगठन के रीति नीति एवं सिद्धांत के अनुसार कार्य करेंगे एवं अनुसूचित जनजाति परिवार के लोगों को मुख्य धारा से जोड़ने एवं सरकार की नीति और योजनाको आम लोगों तक पहुंचाने का प्रयास डेढ़ दशक से करता आया हूं और आगे भी प्रयास जारी रहेगा।
क्षेत्रीय विधायक की भूमिका रही महत्वपूर्ण
कृष्णपाल सिंह ने अपनी नियुक्ति पर विशेष रूप से क्षेत्रीय विधायक कुंवर सिंह टेकाम के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए कहा कि उनकी नियुक्ति में क्षेत्रीय विधायक की मुख्य भूमिका रही है जिनके अनुमोदन एवं प्रस्तावना के आधार पर ही मुझे यह जिम्मेदारी मिली है इसलिए विधायक जी के विश्वास और भरोसे पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा।
इन लोगों ने दी बधाई
बधाई देने वालों में अभ्युदय सिंह राज भईया पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीधी, इंद्रशरण सिंह चौहान पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सीधी, कृष्णलाल पयासी जिला पंचायत सदस्य, चंद्रपाल सिंह उईके जिला महामंत्री भाजपा सीधी, लोरिक प्रसाद यादव जिला महामंत्री भाजपा सीधी,लवकेश सिंह मझौली,अखिलेश पांडेय जिला उपाध्यक्ष सीधी,डॉ यूंके श्रीवास्तव,प्रवीण तिवारी मंडल अध्यक्ष मझौली, के के मिश्रा मण्डल अध्यक्ष मड़वास, हीराबाई सिंह जिला पंचायत सदस्य कुसमी, अनीता सिंह मण्डल अध्यक्ष पोड़ी, अखंड प्रताप सिंह मण्डल अध्यक्ष कुसमी,रामसजीवन कचेर मण्डल अध्यक्ष खड़ौरा,इंद्रप्रकाश गुप्ता छोटे गोतरा,रामसुंदर केवट पूर्व जिला पंचायत सदस्य, चन्द्रप्रताप सिंह चंदू जनपद सदस्य, राजधर पाण्डेय सरपंच गिजवार, रोहिणी रमन मिश्रा,शम्भु सिंह चौहान पूर्व सरपंच सिलवार, अजय प्रताप सिंह गिजवार, अमरजीत सिंह सरपंच भगोहर , कमला कुशवाहा पूर्व सरपंच, चन्द्रप्रकाश गुप्ता सरपंच दरिया, सूर्यपाल पनिका सरपंच नारों, पंजाब सिंह पूर्व सरपंच नारों, अर्जुन सिंह, अंकित सिंह, गिजवार लालकृष्ण कुशवाहा, अमृतलाल गौतम, हिमाचल सिंह टेकाम, हुबलाल त्रिपाठी आदि।

0 टिप्पणियाँ