Sidhi News: बैंक में अवैध वीडियोग्राफी और 'फेसबुक लाइव' कर सुरक्षा व्यवस्था भंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Sidhi News: बैंक में अवैध वीडियोग्राफी और 'फेसबुक लाइव' कर सुरक्षा व्यवस्था भंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार



Sidhi News: बैंक में अवैध वीडियोग्राफी और 'फेसबुक लाइव' कर सुरक्षा व्यवस्था भंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार


     बैंक स्टाफ से अभद्रता और शासकीय कार्य में बाधा डालने पर थाना कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही; आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज

घटना का संक्षिप्त विवरण:

        पुलिस अधीक्षक सीधी श्री संतोष कोरी के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अमन मिश्रा के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अभिषेक उपाध्याय के सफल नेतृत्व में सीधी पुलिस ने बैंक परिसर के भीतर उच्च सुरक्षा एवं प्रतिबंधित क्षेत्र में अवैध वीडियोग्राफी करने और स्टाफ को धमकाने वाले आरोपी के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की है।
      दिनांक 19 मार्च 2026 को मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक, शाखा पड़ैनिया के शाखा प्रबंधक श्री राजवीर यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी अंबिकेश सिंह बघेल, निवासी सीधी ने बैंक परिसर में प्रवेश कर बिना किसी अनुमति के हंगामा किया और सुरक्षा नियमों का उल्लंघन किया।

सुरक्षा एवं गोपनीयता का उल्लंघन:

    आरोपी अंबिकेश सिंह बघेल द्वारा बैंक के प्रतिबंधित क्षेत्र के भीतर अपने मोबाइल से कर्मचारियों और बैंक की आंतरिक गतिविधियों की वीडियो/ऑडियो रिकॉर्डिंग की जा रही थी। आरोपी द्वारा फेसबुक पर 'लाइव स्ट्रीमिंग' भी की गई, जिससे बैंक की सुरक्षा व्यवस्था और ग्राहकों की गोपनीयता गंभीर रूप से प्रभावित हुई। बैंक जैसे संवेदनशील संस्थान में बिना अनुमति वीडियोग्राफी करना सुरक्षा मानकों का सीधा उल्लंघन है।

अभद्र व्यवहार एवं धमकी:

आरोपी द्वारा बैंक नियमों के विपरीत मनमाने तरीके से ऋण स्वीकृत कराने हेतु बैंक स्टाफ पर अनुचित दबाव बनाया गया। नियमानुसार कार्य करने की बात कहने पर आरोपी उग्र हो गया और शाखा प्रबंधक व अन्य कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज व अभद्र व्यवहार करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इस कृत्य से बैंक के सामान्य कामकाज में बाधा उत्पन्न हुई और वहां मौजूद स्टाफ व ग्राहकों के बीच भय का माहौल बन गया।

पंजीबद्ध अपराध एवं कानूनी कार्यवाही:

    आवेदक की रिपोर्ट के आधार पर थाना कोतवाली में आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ