Sidhi News: अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, चार वाहन जब्त

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Sidhi News: अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, चार वाहन जब्त



Sidhi News: अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, चार वाहन जब्त


सीधी

 कलेक्टर श्री स्वरोचिष सोमवंशी के निर्देशन एवं श्री कपिलमुनि शुक्ला के मार्गदर्शन में प्रभारी खनि निरीक्षक श्री देवेंद्र महोबे के नेतृत्व में खनिज दल द्वारा कुसमी, मड़वास, मझौली एवं रामपुर नैकिन तहसील क्षेत्रों में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम हेतु सघन जांच अभियान चलाया गया।

  जांच के दौरान 20 मार्च 2026 की देर रात्रि ग्राम कुसमी स्थित गोपद नदी के पास दो वाहन टाटा 407 क्रमांक MP53GA2418 एवं MP53GA2226 को रोका गया। जांच में खनिज रेत के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर वाहन चालक करुणानिधि मिश्रा निवासी ग्राम भगवार एवं शनि तिवारी निवासी ग्राम बड़वाही के कब्जे से दोनों वाहन मय खनिज जब्त कर थाना कुसमी पुलिस की अभिरक्षा में सौंप दिए गए।

इसी प्रकार कुसमी-भदौरा मार्ग, तहसील मड़वास में खनिज रेत का अवैध परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली क्रमांक MP53ZD0705 एवं एक हाईवा क्रमांक MP53HA2184 को पकड़ा गया। मौके पर चालक शिवम कुमार साहू निवासी ग्राम गुड्डूवाधर एवं रामसुंदर पनिका निवासी ग्राम पड़री द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। इस पर दोनों वाहनों को मय खनिज जब्त कर थाना मड़वास एवं टिकरी चौकी की अभिरक्षा में सुपुर्द किया गया।

  संबंधित वाहन चालकों एवं स्वामियों के विरुद्ध म.प्र. खनिज (अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम 2022 के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई हेतु कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ