Sidhi News:अवैध खनन पर सख्ती - खनिज विभाग की रात्रि कार्रवाई में तीन वाहन जब्त
सीधी
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा जिला खनिज अधिकारी के मार्गदर्शन में खनिज विभाग द्वारा अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध सघन कार्रवाई की गई। प्रभारी खनि निरीक्षक शिशिर यादव एवं देवेंद्र महोबे के नेतृत्व में खनिज दल द्वारा 25 एवं 26 मार्च 2026 की रात्रि बहरी, गोपद बनास एवं मझौली तहसील के विभिन्न क्षेत्रों में जांच अभियान चलाया गया।
Sidhi news
जांच के दौरान ग्राम पड़ी (तहसील गोपद बनास) से गांधीग्राम की ओर रेत लेकर जा रहे बिना नंबर के वाहन (चेसिस क्रमांक MAT455311D8K29113) को रोका गया। चालक द्वारा भागने का प्रयास करने पर टीम ने पीछा कर गांधीग्राम में घेराबंदी करते हुए वाहन को नियमानुसार जब्त कर लिया।
इसी प्रकार भदौरा/गोतरा क्षेत्र में रेत उत्खनन की शिकायतों की जांच के दौरान दो अन्य वाहन—हाइवा क्रमांक MP53ZE8899 एवं एक बिना नंबर का वाहन (MAT448236JAA01437) को भी जब्त कर थाना कोतवाली में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया है।
Sidhi news
संबंधित वाहन चालकों एवं स्वामियों के विरुद्ध म.प्र. खनिज (अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण का निवारण) नियम 2022 के तहत प्रकरण दर्ज कर कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं, बिना नंबर वाहनों से खनिज परिवहन के मामले में मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई हेतु जिला परिवहन अधिकारी को पृथक से पत्र भेजा जाएगा।
कलेक्टर के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा अवैध खनन पर सतत निगरानी रखी जा रही है तथा भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी, जिससे अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

0 टिप्पणियाँ