Sidhi News: तहसील का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर विकास मिश्रा, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, आमजन से किए संवाद

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Sidhi News: तहसील का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर विकास मिश्रा, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, आमजन से किए संवाद



Sidhi News: तहसील का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर विकास मिश्रा, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, आमजन से किए संवाद

सीधी

 कलेक्टर श्री विकास मिश्रा ने तहसील सिहावल का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं एवं राजस्व कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तहसील कार्यालय की कार्यप्रणाली, लंबित प्रकरणों की स्थिति तथा आमजन को दी जा रही सेवाओं की विस्तृत समीक्षा की।

  कलेक्टर ने नामांतरण, बंटवारा एवं सीमांकन से संबंधित प्रकरणों की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि सभी प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही अभिलेखों के अद्यतन एवं अमल की स्थिति की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

  निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने राजस्व न्यायालय में चल रही सुनवाई की प्रक्रिया का अवलोकन किया तथा नियमित एवं समयबद्ध सुनवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि न्यायिक कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखना आवश्यक है।

आमजन से किया संवाद, समस्याएं सुनीं

तहसील निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने वहां उपस्थित आम नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता आमजन को सरल, सुगम और समय पर सेवाएं उपलब्ध कराना है। कलेक्टर ने कार्यालय में साफ-सफाई, अभिलेखों के व्यवस्थित रख-रखाव तथा कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

सीएम हेल्पलाइन और शिकायतों पर विशेष ध्यान

कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन सहित अन्य जनशिकायतों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निराकरण किया जाए, जिससे आमजन का विश्वास प्रशासन में बना रहे।

  निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी सिहावल श्री राजेश शुक्ला सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ