छुही पंचायत में समस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन, 10 आवेदनों का त्वरित समाधान

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

छुही पंचायत में समस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन, 10 आवेदनों का त्वरित समाधान



छुही पंचायत में समस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन, 10 आवेदनों का त्वरित समाधान


रवि शुक्ला,मझौली

मझौली जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत छुही में पंचायत द्वारा एक सराहनीय पहल करते हुए समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को सुनने और उनके त्वरित समाधान के लिए मझौली जनपद सीईओ धनंजय मिश्रा एवं पंचायत के कर्मचारियों एवम प्रतिनिधियों की मौजूदगी रही।

शिविर के दौरान कुल 42 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 10 आवेदनों का मौके पर ही त्वरित निराकरण कर दिया गया। इससे ग्रामीणों में संतोष और खुशी देखने को मिली। वहीं कुछ आवेदनों का समाधान तकनीकी कारणों के चलते तत्काल नहीं हो सका, जिन्हें संबंधित विभागों को अग्रेषित कर आगे की कार्रवाई के लिए भेजा गया है।

पंचायत के इस प्रयास को ग्रामीणों ने काफी सराहा और इसे जनहित में एक सकारात्मक कदम बताया। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह के शिविरों के आयोजन से उनकी समस्याओं का समाधान गांव में ही संभव हो पाता है, जिससे समय और संसाधनों की बचत होती है।

पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के शिविरों का आयोजन लगातार किया जाएगा, ताकि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जा सके।
समस्या निवारण शिविर में अधिकारियों कर्मचारियों में से पीसीओ रामबहोर साकेत,सरपंच वीरेंद्र पनिका,पंचायत सचिव ब्रहमेन्द्र मिश्रा,ताला सचिव रासुजान तिवारी,रोजगार सहायक नीतेश पांडेय,प्रदीप तिवारी, सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ