सीधी में प्रशासनिक पहलःगांव की चौपाल में पहुंचेगा प्रशासन, अब गांव में ही होगा समस्याओं का समाधान
सीधी
जिले में नागरिकों की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से कलेक्टर विकास मिश्रा द्वारा ग्राम स्तर पर जनसंवाद और जनसुनवाई का विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप प्रशासन अब सीधे गांवों में पहुंचकर आमजन से संवाद स्थापित करेगा, जिससे लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय तक आने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
इस अभियान के तहत बुधवार 08 अप्रैल को सायंकालीन एवं रात्रिकालीन चौपाल का आयोजन विकासखंड सिहावल के ग्राम हटवा, पहाड़ी एवं अमिलिया में किया जाएगा। दिनभर के कार्यक्रमों के पश्चात कलेक्टर अमिलिया में ही रात्रि विश्राम करेंगे, ताकि स्थानीय नागरिकों से अधिक समय तक संवाद कर उनकी समस्याओं को विस्तार से समझा जा सके।
Sidhi news
गुरुवार 09 अप्रैल को जनसुनवाई कार्यक्रम कोदौरा, लौआ एवं सुहौलिया में आयोजित होगा। इसी दिन बहरी में जिला स्तरीय जन समस्या निवारण एवं ‘संकल्प से समाधान अभियान’ अंतर्गत हितलाभ वितरण शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ मौके पर ही प्रदान किया जाएगा।
Sidhi news
कलेक्टर विकास मिश्रा ने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान उनके घर-गांव के नजदीक ही सुनिश्चित किया जाए। इस पहल से जहां लोगों के समय और धन की बचत होगी, वहीं प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद भी मजबूत होगा।
Sidhi news
उन्होंने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन चौपालों एवं शिविरों में उपस्थित होकर अपनी समस्याएं रखें, ताकि उनका त्वरित एवं संतोषजनक निराकरण किया जा सके। कलेक्टर ने यह भी स्पष्ट किया कि जिले की सभी ग्राम पंचायतों में इस प्रकार के कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे और प्रत्येक शिकायत को प्राथमिकता के साथ सुना जाएगा।
Sidhi news
प्रशासन की इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं का लाभ अधिक पारदर्शिता और सहजता से आमजन तक पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे “संकल्प से समाधान” की अवधारणा को धरातल पर साकार किया जा सकेगा

0 टिप्पणियाँ