अंबेडकर जयंती पर ग्राम सभा में हंगामा: नशे में युवक ने महिला सरपंच से की गाली-गलौज, पुलिस में हुई शिकायत
सीधी/मड़वास
अंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित ग्राम सभा उस समय हंगामे में बदल गई, जब एक युवक शराब के नशे में पंचायत भवन पहुंच गया और महिला सरपंच के साथ अभद्र व्यवहार और गाली गलौज करने लगा.
मामला मड़वास थाना अंतर्गत पथरौला चौकी का है जहां ग्राम पंचायत सिलवार में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर ग्राम सभा का आयोजन किया गया था, जिसमें ग्रामीणों के साथ पंचायत प्रतिनिधि भी मौजूद थे. इसी दौरान एक युवक नशे की हालत में वहां पहुंचा और महिला सरपंच के साथ गाली-गलौज करने लगा.
बताया जा रहा है कि युवक ने न केवल अपशब्द कहे बल्कि सरपंच को जान से मारने की धमकी भी दी, जिससे ग्राम सभा में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. उपस्थित ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला. घटना की सूचना पुलिस को दी गई है.
ग्राम पंचायत सिलवार की सरपंच ऊषा साकेत पुलिस चौकी पथरौला में आवेदन दिया आवेदन सरपंच ने लिखा कि
आदेश क्र 763 दिनांक 9 मार्च 2026 के परिपालन में आज दिनांक 14 अप्रैल को डा० भीम राव अम्बेडकर जयन्ती का आयोजन किया गया था ग्राम सभा के दौरान सुरेश उर्फ बब्लू सिंह पिता बीरबल सिंह सिलबार उपस्थित सदस्यों एक महिला हरिजन सरपंच ऊषा साकेत तथा सचिव, सहायक सचिव को अभद्र टिप्पणी और गाली गलौज की गई तथा बाहर निकलने पर जान मारने की धमकी दी गई , वहां उपस्थित लोगों द्वारा समझाइस देने पर भी युवक गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देता रहा
सरपंच ने अपने आवेदन में आगे लिखा कि शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई व महत्वपूर्ण कार्य में व्यवधान पैदा हुआ। मुझ महिला को भय है कि में पंचायत भवन जाऊंगी वो मेरे साथ किसी तरह की अभद्रता को जा सकती और जान माल को खतरा है इस पूरे मामले को लेकर सरपंच,सचिव और रोजगार सहायक पथरौला चौकी पहुंच शिकायती आवेदन दिए और उक्त व्यक्ति पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग की ,जहां पुलिस जल्द कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

0 टिप्पणियाँ