सांसद-विधायक के पत्र भी बेअसर, गांव में अब तक नहीं पहुंचे खंभे और तार ,विकास के दावों पर सवाल

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

सांसद-विधायक के पत्र भी बेअसर, गांव में अब तक नहीं पहुंचे खंभे और तार ,विकास के दावों पर सवाल



सांसद-विधायक के पत्र भी बेअसर, गांव में अब तक नहीं पहुंचे खंभे और तार ,विकास के दावों पर सवाल


सीधी/ मड़वास,रवि शुक्ला 
देश को आजाद हुए भले ही कई दशक बीत चुके हों, लेकिन आज भी कुछ गांव ऐसे हैं जहां बुनियादी सुविधाएं लोगों तक नहीं पहुंच पाई हैं। ताजा मामला मड़वास विद्युत वितरण केंद्र अंतर्गत ग्राम लेंडुआ और घरभरा गांव का सामने आया है, जहां ग्रामीण आज भी बिजली कनेक्शन के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं इस गांव के लगभग 20 घर ऐसे हैं जहां खंभे नहीं पहुंचे हैं भले ही एक से दो किलोमीटर तक बॉस की बल्ली लगाकर तार से उजाला कर रहे हैं लेकिन विभाग द्वारा खंभे और तार नहीं पहुंचाया गया.

ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित विभाग में आवेदन दिया, लेकिन अब तक उन्हें बिजली कनेक्शन नहीं मिल सका है। स्थिति यह है कि लोग सांसद, विधायक और बिजली विभाग के अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं, फिर भी समस्या जस की तस बनी हुई है।
ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने आवेदन देकर अपनी समस्या जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाई। इस मामले में क्षेत्र के सांसद डॉ राजेश मिश्रा और विधायक कुंवर सिंह टेकाम भी संज्ञान लेते हुए बिजली विभाग को पत्र लिख चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
गांव के लोगों का कहना है कि बिजली जैसी मूलभूत सुविधा के अभाव में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, वहीं रात के समय सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी रहती है। 

ग्रामीणों ने शासन और प्रशासन से जल्द से जल्द बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराने की मांग की है। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस समस्या को कितनी गंभीरता से लेकर समाधान करता है या फिर ग्रामीणों को यूं ही भटकना पड़ेगा।

सांसद के 4 पत्रों के बावजूद नहीं पहुंची बिजली

ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली कनेक्शन के लिए कई बार आवेदन देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीधी सांसद डॉ राजेश मिश्रा द्वारा बिजली विभाग को चार बार पत्र लिखे जा चुके हैं,
सीधी सासंद विभाग को 16 नवंबर 2025 को पत्र क्रमांक 1353 , 30 अक्टूबर 2025 को पत्र क्रमांक 4291, तीसरा पत्र 12 सितम्बर 2025 पत्र क्रमांक 2605, चौथा पत्र 2 अगस्त 2025 को पत्र क्रमांक 3620 बिजली विभाग को पत्र लिखे थे इसके बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है।
हालांकि बताया विभाग द्वारा विद्युत विस्तार के लिए इस्टीमेट भी तैयार कर लिया गया है, 
विद्युत विभाग द्वारा इस्टीमेट ड्राफ्ट रिपोर्ट 8 सितम्बर 2025 को बनाया गया जिसका कुल अमाउंट 6 लाख 75 हजार 823 रुपए 38 पैसे बनाया गया लेकिन जमीनी स्तर पर कार्य शुरू नहीं हो पाया है। न तो खंभे लगाए गए हैं और न ही तार बिछाने का काम शुरू हुआ है।

 विधायक कुंवर सिंह टेकाम विभाग को लिख चुके हैं पत्र


ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार आवेदन देकर बिजली कनेक्शन की मांग की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। समस्या को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्रीय विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने भी संबंधित बिजली विभाग को पत्र लिखकर जल्द से जल्द कनेक्शन उपलब्ध कराने की मांग की है।
विधायक द्वारा पत्र लिखे जाने के बावजूद विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं दिख रही है, विधायक 30 सितम्बर 2023 को पत्र लिखे थे 3 साल बीत जाने के बावजूद भी कोई कार्य नहीं हुआ जिससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया पूरी कर गांवों को रोशनी से जोड़ा जाए, ताकि उन्हें बुनियादी सुविधाओं का लाभ मिल सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ