घटिया निर्माण की पोल खुली: बिना सरिया और कमजोर मटेरियल से बन रहा पुल, ग्रामीणों ने वीडियो किया वायरल

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

घटिया निर्माण की पोल खुली: बिना सरिया और कमजोर मटेरियल से बन रहा पुल, ग्रामीणों ने वीडियो किया वायरल



घटिया निर्माण की पोल खुली: बिना सरिया और कमजोर मटेरियल से बन रहा पुल, ग्रामीणों ने वीडियो किया वायरल


सीधी, रवि शुक्ला

सीधी जिले के कुसमी जनपद क्षेत्र में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं.यहां एक पुलिया का निर्माण बिना मानक सामग्री के किए जाने का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
 ग्रामीणों ने वीडियो वायरल कर आरोप लगाया कि पुल निर्माण में न तो सरिया (लोहे की छड़) का उपयोग किया जा रहा है और न ही पर्याप्त मात्रा में सीमेंट डाला जा रहा है. निर्माण कार्य में केवल मिट्टी और कमजोर मसाले का इस्तेमाल कर पुलिया तैयार की जा रही है, जिससे इसकी मजबूती पर सवाल खड़े हो गए हैं. ग्रामीणों ने इस घटिया निर्माण कार्य का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। 

क्या है पूरा मामला 

जनपद पंचायत कुसमी अक्सर कुछ ना कुछ मामलों के लिए लेकर सुर्खियों में बना रहता है इस बार ग्राम पंचायत ठाडीपाथर का एक मामला सामने निकल कर आया है जहां पुल की गुणवत्ता में देख ग्रामीणों ने वीडियो वनाकर वीडियो वायरल कर कार्यवाही की मांग की है. मामले की जानकारी ठाडीपाथर निवासी कमल नारायण सिंह राम अवतार सिंह एवं तिलक राज सिंह ने मीडिया को जानकारी देकर बताया कि रघुवीर सिंह के घर के पास करीब ₹4 लाख तक की लागत की पुल ठेकेदार के द्वारा बनाई जा रही है. जिसमे घटिया सामग्री का उपयोग करके पुल का निर्माण कार्य किया जा रहा है और ग्रामीणो ने बताया कि 10 एक के मसाला से पुल का निर्माण किया जा रहा है.जिस जगह पर पुल बनाई जा रही है उसका बेस नहीं खोदा गया है महान नदी से रेत चोरी करके पुल का निर्माण कार्य किया जा रहा है,पुल में विधा छड के पुल बनाई जा रही है.और पुल की पंखी पुराने पुल से जोड़कर बड़ी की गई है.सूचना का बोर्ड नहीं लगा है. मामले को लेकर ग्रामीणों ने खराब पुल बनने को लेकर नाराजगी व्यक्ति की और बीडियो बनाई और वायरल कर जांच की मांग कर रहे हैं,अब देखना यह होगा की वायरल वीडियो के बाद प्रशासन इस मामले की कितनी गंभीरता से लेता है।

इनका कहना है 

1
अभी काम बंद है 4 लाख रुपए की पुलिया है जनपद फंड का है जनपद सदस्य अपने आदमी लगाए हैं, एजेंसी ग्राम पंचायत है,बहुत दिन से देखने नहीं गए एक दिन गए तो काम बंद था

धनराज सिंह
सचिव, ठाड़ीपाथर
 
2
जैसे ही मामले के संबंध में जनपद पंचायत कुसमी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज्ञानेंद्र मिश्रा से बात हुई उन्होंने बताया कि मैं तत्काल कार्य में रोक के लिए बोलता हूं जब इंजीनियर वहां पर खड़े होंगे तभी कार्य चालू किया जाएगा,विधालय जांच की जायेगी।

ज्ञानेंद्र मिश्रा
 मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुसमी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ