Sidhi News: सरपँच पति ने की नाबालिग से छेड़छाड़, महिला थाना में दर्ज हुआ मामला

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Sidhi News: सरपँच पति ने की नाबालिग से छेड़छाड़, महिला थाना में दर्ज हुआ मामला



Sidhi News: सरपँच पति ने की नाबालिग से छेड़छाड़, महिला थाना में दर्ज हुआ मामला


सीधी
 सरपँच पति ने की नाबालिग से छेड़छाड़, महिला थाना में दर्ज हुआ मामला,सरपँच पति के साथ बाइक में सवार होकर बड़ी बहन के घर जा रही थी पीड़िता,सुनसान जगह में ले जाकर की छेड़छाड़, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी,अपनी नानी के घर मझौली में रहती थी पीड़िता, नाबालिग की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट,छेड़छाड़ व एससी एसटी का महिला थाने में दर्ज हुई FIR
Sidhi news 
पूरा मामला खड्डी चौकी क्षेत्र अंतर्गत का है जहां एक ग्राम पंचायत के सरपंच पति पर गंभीर आरोप लगे हैं 
सरपँच पति के ऊपर नाबालिक से छेड़छाड़ का मामला महिला थाना में दर्ज कराया गया है, पीड़ता के मुताबिक सरपँच पति उसके घर अक्सर आता जाता था विगत दिन भी वह घर आया हुआ था जहा से वह बोला कि ब्यौहारी जा रहा हूँ तब पीड़िता की नानी द्वारा बोला कि लड़की को भी लेते जाना उसकी बड़ी बहन वहां रहती है तब सरपँच पति द्वारा नाबालिक लड़की को बैठाकर ले जाकर सुन सान जगह में गाड़ी रोककर लड़की से छेड़छाड़ करने लगा तब इस कृत्य का किशोरी द्वारा विरोध किया जाने लगा तब सरपँच पति द्वारा जान से मारने की धमकी दी जाने लगी उतने ही समय कुछ महिलाएं जंगल से महुआ बीन कर आ रही थी उनको पास आता देख किशोरी को वही छोड़कर भाग गया तब पीड़ित अपनी बहन के घर पहुँची वहां से बहन के साथ मझौली थाने पहुँची तब पुलिस द्वारा किशोरी को लेकर महिला थाने लेकर आई जहा पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित छेड़छाड़ व sc- st का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
Sidhi news 
पीड़िता ने रिपोर्ट में लिखाते हुए पुलिस को बताई की
 सरपंच पति नानी से बोले कि मैं ब्यौहारी में घर बना रहा हूं तो मैं ब्यौहारी जा रहा हूं। तब मैं बोली कि चाचा आप उधर जा रहे हो तो मेरे दीदी के यहां मझौली एक गांव में मुझे छोड़ दो तब नानी भी चाचा को बोली कि दादू इसको ले जाओ छोड़ दो उसकी दीदी बुलाई है। तब चाचा बोले कि उधर ही जा रहा हूं छोड़ दूंगा।
पीड़िता के रिपोर्ट के मुताबिक यजनारायण एवं उनकी पत्नी का मेरे घर आना जाना था हम लोग भी बुलाने पर उनके घर आते जाते थे । जिन्हें हम लोग एक दूसरे को अच्छी तरह पहचानते हैं। फिर मैं यज्ञनारायण चाचा के मोटर सायकल मे बैठकर दीदी के यहां जा रही थी। करीबन 12 बजे दोपहर गजरी गांव का जंगल व बंधा के पास पहुंची तो चाचा वही मोटर सायकल खड़ी करके मेरा हाथ पकड़कर अश्लील हरकत करने लगे तब वहां पर कोई नहीं था और मुझे जंगल की तरफ ले जाने लगे बोले तुम्हारे साथ गलत काम करना है अगर गलत काम करेगी तो तुमको पैसा दूंगा तब मै चिल्लाने लगी कि मैं गलत काम नहीं करूंगी मुझे मेरे दीदी के घर छोड़ दो। मैं चिल्लाने लगी और रोने लगी तो दो औरते मंहुआ लेकर आ गई और दोनो औरतो ने चाचा को डाटा तो चाचा मोटर सायकल लेकर भाग गया। तब दोनो औरते मेरे दीदी के घर ले जाकर मुझे छोड़ी और मैंने सारी बात अपनी दीदी को बतायी। फिर उसी दिन यज्ञनारायण तिवारी मेरे दीदी के घर आये और मुझे बोले कि रिपोर्ट लिखाओगी तो जान से खत्म कर दूंगा। डर के कारण मै दीदी के साथ रिपोर्ट करने नहीं गई। फिर मैं अपने गांव आ गई वहां यह बात अपने नानी, मामा, दीदी को बतायी तब सब लोगों ने कहा चलो रिपोर्ट लिखाओ। तब मै अपने दीदी मामा के साथ रिपोर्ट करने आई हूँ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ