Sidhi News: शराब के नशे में तीन पुलिसकर्मी निलंबित,मझौली थाना क्षेत्र में लगी थी ड्यूटी
सीधी जिले के मझौली क्षेत्र में वीआईपी ड्यूटी के लिए तैनात एक एएसआई सहित दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है
बताया गया की वीआईपी ड्यूटी के दौरान तीनों के द्वारा ढाबे में बैठ करके वर्दी पहनकर शराब का सेवन किया गया था इसके बाद लोगों के साथ अभद्रता भी की गई थी। सीधी पुलिस अधीक्षक से इस संबंध में शिकायत की गई ।
शिकायत की जांच पड़ताल के बाद पाया गया कि तीनों पुलिस कर्मियों के द्वारा वर्दी पहनकर ढाबे में शराब पी गई जो अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। वीआईपी ड्यूटी के दौरान अपने कर्तव्य से विमुख होकर ढाबे में बैठकर शराब खोरी करना पुलिस प्रशासन की छवि खराब करना है ऐसे में पुलिस अधीक्षक के द्वारा तीनों को निलंबित कर दिया गया हैl
बताया गया की 4 अप्रैल को ASI अनूप बंसल, प्रधान आरक्षक प्रभात सिंह सेंगर एवं आरक्षक अमन भट्ट को वीआईपी आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी में लगाया गया था। ड्यूटी के दौरान ही 4 अप्रैल की रात उक्त तीनों पुलिसकर्मियों द्वारा मझौली क्षेत्र के एक ढाबे के पास वर्दी में शराब पीकर अभद्रता करने की सूचना पर मौके पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी के साथ प्रधान आरक्षक प्रभात सिंह द्वारा अनुशासनहीनता पूर्वक व्यवहार किया गया। मेडिकल जांच में शराब के सेवन की पुष्टि होने और ड्यूटी में गंभीर अनुशासनहीनता एवं लापरवाही पाए जाने पर निलंबन आदेश जारी किया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने की कार्यवाही
पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी ने कार्यवाही करते हुए तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर रक्षित केंद्र संबद्ध कर दिया गया है। पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि कर्तव्य के दौरान किसी भी प्रकार की नशाखोरी या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ