मड़वास : 10 फीट अजगर ने नदी किनारे बकरी का किया शिकार, इलाके में मचा हड़कंप
रवि शुक्ला, सीधी
सीधी जिले के मड़वास थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मझिगवां के उत्तर टोला कोलान बस्ती में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब नदी किनारे एक विशाल अजगर ने बकरी का शिकार कर लिया। बताया जा रहा है कि करीब 10 फीट लंबे अजगर ने बकरी को लपेटकर अपना शिकार बनाया, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम मझिगवां निवासी तारा साहू (पिता राम सुमिरन साहू) रोज की तरह अपनी बकरियों को चराने के लिए नदी किनारे ले गए थे। वह आम के पेड़ के नीचे बैठे हुए थे, तभी अचानक बकरियों के जोर-जोर से चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। जब उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो एक बड़ा अजगर उनकी एक बकरी को जकड़कर बैठा था।
घटना की जानकारी तुरंत स्थानीय सरपंच सुजय सिंह को दी गई। सरपंच द्वारा वन विभाग को सूचित किया गया, जिसके बाद मड़वास वन विभाग की टीम तथा सीधी से पहुंची रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचकर अजगर को पकड़ने और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई।

0 टिप्पणियाँ