मड़वास थाना में व्यापारियों, ग्रामीणों की बैठक: ज्वलनशील पदार्थ, नशा मुक्ति और कानून व्यवस्था को लेकर की गई विस्तृत चर्चा

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

मड़वास थाना में व्यापारियों, ग्रामीणों की बैठक: ज्वलनशील पदार्थ, नशा मुक्ति और कानून व्यवस्था को लेकर की गई विस्तृत चर्चा


मड़वास थाना में व्यापारियों, ग्रामीणों की बैठक: ज्वलनशील पदार्थ, नशा मुक्ति और कानून व्यवस्था को लेकर की गई विस्तृत चर्चा


थाना प्रभारी अतर सिंह कुशवाह ने कहा—नशे के खिलाफ समाज और पुलिस का मिलकर प्रयास जरूरी

रवि शुक्ला, सीधी
मड़वास थाना परिसर में थाना प्रभारी अतर सिंह कुशवाह द्वारा ग्रामीण व्यापारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था, नशा मुक्ति और कानून व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
थाना प्रभारी ने व्यापारियों को विशेष रूप से निर्देशित किया कि वे बाजार में ज्वलनशील पदार्थों का खुले रूप से भंडारण न करें, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना या आगजनी की घटना से बचा जा सके।

बैठक के दौरान नशा मुक्ति अभियान पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी तेजी से नशे की ओर बढ़ रही है, जो समाज के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने सभी से अपील की कि नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाएं और प्रशासन का सहयोग करें।

इसके अलावा यातायात नियमों के पालन, साइबर सुरक्षा और आसपास हो रही घटनाओं को लेकर सतर्क रहने की भी सलाह दी गई। थाना प्रभारी ने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या घटना की आशंका होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें और कानून को अपने हाथ में न लें।
बैठक में मौजूद व्यापारियों और ग्रामीणों से भी सुझाव लिए गए, जिससे क्षेत्र में बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग मिल सके।
इस बैठक में बड़ी संख्या में व्यापारी,जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ