सीधी : सांसद आवास के सामने CNG गैस लीक से हड़कंप, मची भगदड़, बड़ा हादसा टला

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

सीधी : सांसद आवास के सामने CNG गैस लीक से हड़कंप, मची भगदड़, बड़ा हादसा टला


सीधी : सांसद आवास के सामने CNG गैस लीक से हड़कंप, मची भगदड़, बड़ा हादसा टला


सीधी

सीधी शहर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सांसद डॉ. राजेश मिश्रा के आवास और मिश्रा नर्सिंग होम के सामने से गुजर रहे एक वाहन में अचानक CNG गैस का रिसाव शुरू हो गया। तेज आवाज के साथ सिलेंडर से गैस निकलने लगी, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
घटना के दौरान सड़क पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। आसपास के दुकानदार अपनी दुकानें छोड़कर भाग खड़े हुए और शटर गिरा दिए। वहीं मिश्रा नर्सिंग होम के बाहर मौजूद मरीजों के परिजन भी घबराकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए।
मिली जानकारी के अनुसार, कलेक्ट्रेट से सम्राट चौक की ओर जा रहा गैस सिलेंडर लोड वाहन अचानक लीक होने लगा। गैस का रिसाव करीब आधे घंटे तक जारी रहा, जिससे इलाके में भय का माहौल बना रहा। लोगों को आशंका थी कि कहीं आग लगने से बड़ा हादसा न हो जाए।
घटना सांसद डॉ. राजेश मिश्रा के आवास के सामने की बताई जा रही है। स्थिति को देखते हुए राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत दूरी बना ली। मिश्रा नर्सिंग होम के सिक्योरिटी गार्ड दीपू सिंह ने समय रहते स्थिति संभालने की कोशिश की, जिससे संभावित बड़ा हादसा टल गया।

समय पर नहीं पहुंचे जिम्मेदार अधिकारी

हैरानी की बात यह रही कि घटना की सूचना मिलने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी समय पर मौके पर नहीं पहुंचे। बताया जा रहा है कि शाम करीब 5:15 बजे से 5:45 बजे तक गैस का रिसाव होता रहा, लेकिन इस दौरान प्रशासन की मौजूदगी नजर नहीं आई।
हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। करीब आधे घंटे बाद स्थिति सामान्य होने पर लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन पूरे घटनाक्रम ने प्रशासनिक तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ