हिंदू देवी-देवताओं और हिंदू धर्म पर अभद्र टिप्पणी का ऑडियो वायरल, मड़वास थाना क्षेत्र का मामला
सीधी जिले के मड़वास थाना क्षेत्र अंतर्गत सोधिया गांव निवासी लखन कोल पिता श्यामलाल कोल द्वारा कथित रूप से हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि लखन कोल का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देवी-देवताओं के साथ-साथ हिंदू धर्म के प्रति भी आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया है। जानकारी के अनुसार, जब इस संबंध में लखन कोल से फोन पर बातचीत कर आरोपों की पुष्टि की गई, तो उसने कथित रूप से कहा कि उसने जो कहा है, वह “रामायण में लिखा हुआ” है। हालांकि, बाद में उसने किसी अन्य व्यक्ति का नाम लेते हुए उस पर भी आरोप लगाने की कोशिश की कि उसने उनके गुरु महाराज के खिलाफ अपशब्द कहे हैं।
इस घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में हिंदू समुदाय के बीच आक्रोश का माहौल बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की टिप्पणी से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। ग्रामीणों ने बताया कि मामले को लेकर थाने में शिकायत दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है।फिलहाल पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज होने का इंतजार है। पुलिस में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आपको पुनः खबर के माध्यम से जानकारी दी जायेगी।

0 टिप्पणियाँ