बैंगलोर गया था कमाने, घर लौटी लाश: मझौली के युवक की खदान हादसे में मौत, गांव में मातम

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

बैंगलोर गया था कमाने, घर लौटी लाश: मझौली के युवक की खदान हादसे में मौत, गांव में मातम


बैंगलोर गया था कमाने, घर लौटी लाश: मझौली के युवक की खदान हादसे में मौत, गांव में मातम



मझौली 
थाना क्षेत्र मझौली अंतर्गत ग्राम करमाई के सरैहा टोला में उस वक्त मातम छा गया, जब परदेश कमाने गए युवक की लाश घर पहुंची। गांव का माहौल गमगीन हो गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान सूरज सिंह गोंड़ (22 वर्ष) पिता माखनलाल सिंह गोंड़ निवासी करमाई सरैहा टोला के रूप में हुई है। वह परिवार के भरण-पोषण के लिए कर्नाटक के बैंगलोर साउथ जिले में स्थित बासवेश्वर स्टोन क्रशर व एस.आर. उदय शंकर स्टोन क्वेरी में मजदूरी करता था।
परिजनों के अनुसार घटना 2 जुलाई 2026 सुबह करीब 7:30 बजे की है, जब युवक स्टोन क्रशर में काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक पत्थर खदान धंस गई, जिसमें कई मजदूर दब गए। हादसे में दर्जन भर मजदूर घायल हुए, जबकि आधा दर्जन की मौत हो गई, जिनमें सूरज सिंह भी शामिल था।
परिजनों ने आरोप लगाया कि क्रेशर संचालक द्वारा घटना की सूचना करीब 14 घंटे बाद रात 10:30 बजे दी गई, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत होता है। बाद में संबंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई पूरी की और 4 जुलाई को शाम लगभग 5 बजे एंबुलेंस के माध्यम से शव गृह ग्राम पहुंचाया गया।
शव के गांव पहुंचते ही ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। हर आंख नम थी और परिजनों का करुण क्रंदन माहौल को झकझोर रहा था। बाद में पूरे गांव की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया।
बताया गया कि मृतक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। परिवार में तीन बहनें हैं और वही घर का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। माता-पिता भी वृद्ध हैं, ऐसे में इस घटना के बाद परिवार के सामने आजीविका का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ