Sidhi News:प्रधान आरक्षक पर थाना परिसर में ही किया जानलेवा हमला, सिर में गंभीर चोट ,जिला अस्पताल रेफर

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Sidhi News:प्रधान आरक्षक पर थाना परिसर में ही किया जानलेवा हमला, सिर में गंभीर चोट ,जिला अस्पताल रेफर


Sidhi News:प्रधान आरक्षक पर थाना परिसर में ही किया जानलेवा हमला, सिर में गंभीर चोट ,जिला अस्पताल रेफर



सीधी
सीधी जिले के थाना भुईमाड़ में पदस्थ प्रधान आरक्षक बलबीर निखरे पर सोमवार दोपहर थाना परिसर के भीतर ही जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में उनके सिर पर गंभीर चोट आई है, जिसके चलते उन्हें 23 टांके लगाने पड़े। प्राप्त जानकारी के अनुसार, भुईमाड़ निवासी 21 वर्षीय ओमप्रकाश द्विवेदी अचानक थाना परिसर पहुंचा और थाने की खिड़की पर तोड़फोड़ शुरू कर दी। जब ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने और पूछताछ करने का प्रयास किया, तो वह आक्रामक हो गया।
इसी दौरान आरोपी ने प्रधान आरक्षक बलबीर निखरे पर किसी कठोर वस्तु से सिर पर हमला कर दिया। हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए और थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि बलबीर निखरे हाल ही में करीब तीन दिन पहले ही इस थाने में पदस्थ हुए थे। घायल प्रधान आरक्षक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के दौरान उनके सिर में 23 टांके लगाए गए। हालत गंभीर होने के चलते उन्हें आगे के उपचार के लिए जिला चिकित्सालय सीधी रेफर कर दिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी युवक मानसिक रूप से अस्थिर बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 351, 115, 132, 121 एवं 196 के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
भुईमाड़ पुलिस द्वारा पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और घटना के हर पहलू की पड़ताल जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ