दामाद ने चाचा ससुर सहित तीन लोंगो पर कुल्हाड़ी से किया हमला, 1 की मौत

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

दामाद ने चाचा ससुर सहित तीन लोंगो पर कुल्हाड़ी से किया हमला, 1 की मौत



दामाद ने चाचा ससुर सहित तीन लोंगो पर कुल्हाड़ी  से किया हमला, 1 की मौत



जबलपुर।

 मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर के चरगवां क्षेत्र के हीरापुर गांव में मंगलवार सुबह गुस्साए दामाद ने चाचा ससुर की कुल्हाड़ी से गर्दन काट कर हत्या कर दी। चचेरे साले और उसकी पत्नी को भी कुल्हाड़ी मार कर लहुलूहान कर दिया। दोनों को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी का पत्नी से विवाद हुआ था। 

बताया जा रहा है कि छह महीने पहले आरोपी की बेटी ने प्रेम विवाह कर लिया था। इसी को लेकर गुस्साए  पिता ने पत्नी को बेटी के घर जाने से मना कर रहा था। इसके बावजूद पत्नी बेटी से मिलने चली गई थी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। हीरापुर निवासी कल्याण मरावी की ससुराल कोहली गांव में है। उसकी बेटी ने छह माह पहले गांव में समाज के ही युवक से प्रेम विवाह कर लिया था। कल्याण इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं था। उसने बेटी से संबंध तोड़ लिए। पत्नी गुड्‌डी बाई को भी बेटी से मिलने या बात करने से मना कर दिया था।   
इसके बावजूद सोमवार को उसकी पत्नी गुड्‌डी बाई कोहली में बेटी के घर मिलने चली गई। रात में पत्नी ने लौटकर कल्याण को बेटी के घर जाने की बताई। इससे गुस्साए कल्याण ने पत्नी के साथ मारपीट की और उसे भी घर से निकाल दिया। इसके बाद गुड्‌डी बाई रात में ही मायके चली गई। सुबह कल्याण के बेटे ने कोहली में रहने वाले चचेरे मामा पन्नालाल को कॉल किया। बताया, पापा ने नींद की गोली खा ली है। उनकी तबियत खराब हो रही है। इस पर पन्नालाल अपनी पत्नी कल्लू बाई, चाचा रज्जू गौड़ (55) व गुड्‌डी बाई के साथ मंगलवार को हीरापुर पहुंचा। यहां कल्याण कुल्हाड़ी लेकर बैठा था। सभी के पहुंचते ही उसने फिर विवाद किया। कुल्हाड़ी से रज्जू गौड़ की गर्दन पर ताबड़तोड़ तीन वार हमला कर दिया हत्या जिससे उसकी हत्या हो गई। यही नहीं, रिश्ते में सरहज कल्लू बाई की पीठ और चचेरे साले पन्नालाल के हाथ में भी कुल्हाड़ी मारी।

वारदात के बाद गांव वालों ने कल्याण को पकड़ लिया। वह पत्नी गुड्‌डी बाई को भी मारने दौड़ा। गांव वालों के मुताबिक वे समय पर नहीं बीच-बचाव करते, तो कल्याण अन्य लोगों को भी काट डालता। उसके सिर पर खून सवार था। सूचना पर चरगवां पुलिस मौके पर पहुंची। वारदात में प्रयुक्त कुल्हाड़ी जब्त कर कल्याण को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने हत्या व हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। सूचना पर एफएसएल और एएसपी ग्रामीण शिवेश सिंह बघेल भी पहुंचे थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ