MP TET Exam Model Paper: प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा में आने वाले संभावित प्रश्न,विषय पर्यावरण

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

MP TET Exam Model Paper: प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा में आने वाले संभावित प्रश्न,विषय पर्यावरण



MP TET Exam Model paper,Subject: Environment, प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा में आने वाले संभावित प्रश्न,विषय पर्यावरण




भाग III पर्यावरण अध्ययन

निर्देश (प्र. सं. 57-89) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर देने के लिए सही/ सबसे उपयुक्त विकल्प चुनिए?

57. समूह कार्य से पर्यावरण अध्ययन कर रहे बच्चों की सामाजिक-वैयक्तिक विशेषताओं के आकलन के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा उपकरण सर्वाधिक उपयुक्त होगा?
• दत्तकार्य
• कागज-पेन्सिल परीक्षण
• मौखिक प्रश्न
• निर्धारण मापनियाँ
उत्तर. मौखिक प्रश्न

58. एक शिक्षक प्रत्येक बच्चे को अपने घरों की रद्दी-सामग्री से कुछ उपयोगी वस्तु बनाने को कहता है। शिक्षक का शैक्षिक अभिप्राय नहीं है?
• कूड़े से बनी श्रेष्ठ वस्तुओं की प्रदर्शनी आयोजित करना
• कक्षा के श्रेष्ठ विद्यार्थी के बारे में निर्णय करना
• बच्चों में सृजनशीलता का विकास करना
• बच्चों को पुनश्चक्रण, पुनःप्रयोग और रूपान्तरण को समझने देना
उत्तर. कक्षा के श्रेष्ठ विद्यार्थी के बारे में निर्णय करना
59. पर्यावरण अध्ययन के शिक्षण-अधिगम में ‘सर्वेक्षण का उद्देश्य है?A. समुदाय के साथ अन्योन्यक्रिया का अवसर प्रदान करना,B. बच्चों को विभिन्न लोगों के प्रति संवेदनशील बनाना,C. सूचना को प्रत्यक्ष प्राप्त करने का अवसर प्रदान करना,D. आकलन के एक अवसर के रूप में इनका उपयोग करना उपरोक्त में से कौन-से सही हैं?
• A. C D
• A, B, C 37 D
• A, B और C
• A, B और D
उत्तर. A, B और C

60. पर्यारण अध्ययन की पाठ्य-पुस्तक में प्रयुक्त भाषा
• परिभाषाओं पर बल देते हुए औपचारिक बनाई जानी चाहिए
• तकनीकी और औपचारिक होनी चाहिए
• बच्चे की दिन-प्रतिदिन की भाषा से सम्बद्ध होनी चाहिए
• रूखी और बच्चों के द्वारा समझने में कठिन होनी चाहिए
उत्तर. परिभाषाओं पर बल देते हुए औपचारिक बनाई जानी चाहिए

61. कक्षा IV की एक शिक्षिका ने अपने विद्यार्थियों से कहा, ”कुछ वयोवृद्ध लोगों से यह पूछिए कि जब वे जवान थे, तो क्या उन्होंने कुछ ऐसे पौधे देखे थे जो आजकल नहीं दिखाई पड़ते।” उपरोक्त प्रश्न के पूछे जाने पर निम्नलिखित में से किस कौशल के आकलन की सम्भावना नहीं है?
• चर्चा
• प्रश्न पूछना
• अभिव्यक्ति
• प्रयोग
उत्तर. प्रयोग

62. पर्यावरण अध्ययन के पाठ्यक्रम, जिसे छः उप-विषयों के चतुर्दिक निर्मित किया गया है, में ‘पौधे’ और ‘पशु को जानबूझकर परिवार और मित्र’ उप-विषय के अन्तर्गत सम्मिलित किया गया है। इसके लिए निम्नलिखित में से एक कारण को छोड़कर शेष सभी कारण हो सकते हैं। वह एक कारण कौन-सा है?
• विद्यार्थियों को विज्ञान के दृष्टिकोण से पौधों और पशुओं को समझने में सक्षम बनाना
• सामाजिक और सांस्कृतिक सन्दर्भ में पौधों और पशुओं के स्थान निर्धारित करने में विद्यार्थियों को सहायता करना
• इस बात को उभारना कि किस प्रकार मनुष्य एक-दूसरे से घनिष्ठ सम्बन्धों को साझा करते हैं
• इस बात को उभारना कि किस प्रकार कुछ समुदायों के जीवन और आजीविकाएँ विशेष पशुओं या पौधों से घनिष्ठ रूप से जुड़े हैं
उत्तर. विद्यार्थियों को विज्ञान के दृष्टिकोण से पौधों और पशुओं को समझने में सक्षम बनाना

63. एक शिक्षक अपने विद्यार्थियों को विभिन्न पशुओं के चित्र देता है और उन पशुओं पर रंग भरने को कहता है जो हमारे घरों में नहीं रहते इस क्रिया-कलाप का उद्देश्य है। A. सृजनात्मकता का विकास करना B. अवलोकन का विकास करना C. वर्गीकरण कौशल का विकास करना D. डाटा संग्रह का विकास करना उपरोक्त में से कौन-से सही हैं?
• B, C और D
• A, C और D
• A, B और C .
• A, C और D.
उत्तर. A, B और C .

64. निम्नलिखित सभी कथन पर्यावरण अध्ययन में सामूहिक रूप से क्रिया-कलापों में संलग्न शिक्षकों और विद्यार्थियों के पक्ष में तर्क प्रस्तुत करते हैं, केवल एक कथन को छोड़कर। वह कथन कौन-सा है?
• बच्चे परस्पर सामंजस्य और सहयोग करना सीखते हैं
• बच्चे दूसरे बच्चों से बात और बहस करने से अधिक सीखते हैं
• समूह क्रिया-कलापों की वजह से बच्चे अंक उपलब्धि में अच्छा सुधार प्रदर्शित करते हैं
• प्रौढों के समर्थन से बच्चों को अपनी क्षमता से अधिक ज्ञान के निर्माण में सहायता मिल सकती है
उत्तर. समूह क्रिया-कलापों की वजह से बच्चे अंक उपलब्धि में अच्छा सुधार प्रदर्शित करते हैं

65. नीचे पौधों के बारे में बच्चों के कुछ सहजानुभूत विचार दिए गए हैं। इनमें से कौन-सा विचार वैज्ञानिक दृष्टि से ठीक है?
• कुछ सब्जियाँ फल होती हैं
• बीज किसी पौधे का हिस्सा नहीं होते
• गाजर और बन्दगोभी पौधे नहीं हैं
• घास पौधा नहीं है
उत्तर. कुछ सब्जियाँ फल होती हैं

66. पर्यावरण अध्ययन की अपनी कक्षा में समूह क्रिया-कलाप का निर्माण करते हुए आप निम्नलिखित विचारों में से किनका ध्यान रखेंगे?A. बच्चों की रुचियों का ध्यान हो।B. लड़कों और लड़कियों को समान रूप से रुचिकर लगे।C. इसमें मूल्यवान सामग्री लगी हो।D. सभी धार्मिक और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि के बच्चों को रुचिकर लगे
• B और C
• A, B और D
• A, C और D
• B और D
उत्तर. A, B और D

निर्देश (प्र. सं. 67-69) निम्नलिखित अवतरण पर आधारित हैं। शिक्षक द्वारा प्रदर्शित एक कटोरे में पानी उबालने और उसका वाष्पीकरण हो जाने के प्रयोग को देखने के बाद 7-8 वर्ष के बच्चों के | द्वारा दिए गए उत्तर इस प्रकार हैं।
“पानी गुम हो गया।”
“कटोरे ने पानी सोख लिया”
“आग ने पानी पी लिया।”
“भगवान ने पानी पी लिया।”

67. ये उत्तर बच्चों और उनके विचारों के बारे में क्या बताते हैं?
• वाष्पीकरण के बारे में बच्चों के विकल्पी विचार है
• बच्चों के उत्तर तर्कसंगत नहीं है
• बच्चों की सोच गलत है
• बच्चे अच्छा अवलोकन नहीं कर पाते
उत्तर. वाष्पीकरण के बारे में बच्चों के विकल्पी विचार है

68. शिक्षक को इन उत्तरों का सामना किस प्रकार करना चाहिए?
• बच्चों को बता दें कि वे गलत है
• जलचक्र का एक मानक चार्ट प्रदर्शित करें
• वाष्पीकरण की परिभाषा दें और बच्चों को उसे याद रखने के लिए कहें
• उनके विचारों तक पुनः पहुँचने के लिए एक चर्चा प्रारम्भ करें
उत्तर. उनके विचारों तक पुनः पहुँचने के लिए एक चर्चा प्रारम्भ करें

69. ‘वाष्पीकरण’ विषय पर बच्चों की विविध सोच का आकलन करने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा प्रश्न एक नमूना हो सकता है?
• जलचक्र के पाँच लाभ लिखिए
• क्या होता यदि जलचक्र होता ही नहीं
• जलचक्र के क्रम के सोपानों की सूची बनाइए
• जलचक्र का आरेख बनाइए और उसे नामित कीजिए
उत्तर. क्या होता यदि जलचक्र होता ही नहीं

70. निम्नलिखित में से मच्छरों द्वारा फैलने वाले रोगों को समुच्चय कौन-सा है?
• मियादी बुखार, हैजा, चिकुनगुनिया
• मलेरिया, एच आई वी-एड्स, डेंगू
• एच आई वी-एड्स, हैजा, डेंगू
• डेंगू, मलेरिया, चिकुनगुनिया
उत्तर. डेंगू, मलेरिया, चिकुनगुनिया

71. नीचे दिए गए खेती करने के विवरण को पढ़िए और इस ढंग की पहचान कीजिए।
“एक फसल को काटने के पश्चात् खेत को कुछ वर्षों के लिए खाली छोड़ दिया जाता है। उसमें कुछ भी नहीं उगाया जाता है। इस भूमि में बाँस या अन्य खरपतवार, जो भी कुछ उग आता है, उन्हें उखाड़ा नहीं जाता, काटकर जला दिया जाता है। यह राख भूमि को उर्वर बनाती है। जब यह भूमि खेती के लिए तैयार हो जाती है, तब उसे हल्का-सा खोदा जाता है, भूमि को जोता नहीं जाता और उस पर बीज छिड़क दिए जाते हैं?
• सहकारी खेती
• झूम खेती
• सीढ़ीनुमा खेती
• सिंचाई खेती
उत्तर. झूम खेती

72. निम्नलिखित में से कौन-सा पक्षी कैक्टस पौधे के काँटों के बीच अपना घोंसला बनाता है?
• शकरखोरा
• बया
• कलचिड़ी
• फाख्ता
उत्तर. फाख्ता

73. नीचे दिए गए जीवों के समूहों में से किनकी दृष्टि श्रेष्ठ होती है तथा वे मनुष्यों की तुलना में चार गुनी अधिक दूरी की वस्तुओं को देख सकते हैं?
• बाघ, तेन्दुआ, साँड़
• साँप, रेश्म-कीट, छिपकली
• चील, गरुड़, गिद्ध
• मधुमक्खी, मच्छर, तितली
उत्तर. चील, गरुड़, गिद्ध

74. घटपर्णी पौधा (नीपेन्थीस)
• का मुँह छोटी-छोटी कॅटियों से ढका होता है।
• भारत में नहीं पाया जाता है
• मेढकों, कीड़े-मकोड़ों और चूहों को चालाकी से फँसाकर खा जाता है
• कीड़े-मकोड़ों को आकर्षित करने के लिए उच्च तारत्व की ध्वनियाँ निकालता है
उत्तर. मेढकों, कीड़े-मकोड़ों और चूहों को चालाकी से फँसाकर खा जाता है

75. कक्षा ||| के एक शिक्षक ने अपने बच्चों को निम्नलिखित पेड़ों/पौधों की पत्तियों को विभिन्न वर्गों में वर्गीकृत करने को कहा जैसे-नींबू, आम, तुलसी, पुदीना, नीम, केला आदि कुछ विद्यार्थियों ने पत्तियों का वर्गीकरण इस प्रकार किया (A) दवाओं के गुणों वाली पत्तियाँ और दवाओं के गुण से रहित पत्तियाँ (B) बड़ी पत्तियाँ और छोटी पत्तियाँ शिक्षक ने समूह (A) को सही माना और समूह (B) को गलत। निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा कथन अधिगम प्रतिबिम्बित करता है?
• यह क्रिया-कलाप पत्तियों से सूचना ग्रहण करने पर केन्द्रित है, जिसका भिन्न अर्थ लगाया जा सकता है
• बच्चे बहुत प्रकार के सन्दर्भो को कक्षा में ले आते हैं,जिसकी सराहना होनी चाहिए
• अपने अनुभवों पर निर्भर करते हुए बच्चे वर्गीकरण के बहुत-से तरीकों का उपयोग कर सकते हैं।
• वर्गीकरण का कार्य बहुत विशिष्ट और स्तरीकृत है तथा इसका एक ही सही उत्तर होता है
उत्तर. वर्गीकरण का कार्य बहुत विशिष्ट और स्तरीकृत है तथा इसका एक ही सही उत्तर होता है

76. नीचे दिए गए खेती करने के विवरण को पढ़िए और इस ढंग की पहचान कीजिए।
यह भालू जैसा दिखता है परन्तु भालू नहीं है। यह दिन के लगभग 17 घण्टे वृक्षों की शाखाओं से उल्टे लटककर सोता है। यह जिस वृक्ष पर रहता है उसी की पत्तियाँ खाता है। यह लगभग 40 वर्षों तक जीवित रहता है।”
• लँगूर
• चिम्पैन्जी
• पैन्डा
• स्लॉथ
उत्तर. स्लॉथ

77. निम्नलिखित में से कौन-से राज्य जम्मू और कश्मीर के पड़ोसी राज्य हैं?
• हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड
• हिमाचल प्रदेश, पंजाब
• हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश
• उत्तराखण्ड, राजस्थान
उत्तर. हिमाचल प्रदेश, पंजाब

78. नीचे दिए गए खाद्य पदार्थों के किस समुच्चय में लौह तत्व प्रचुर मात्रा में होता है?
• आँवला, पालक, गुड़
• आँवला, पालक, आलू
• आँवला, आलू, टमाटर
• बन्दगोभी, भिण्डी, गुड़
उत्तर. आँवला, पालक, गुड़

79. जब कोई सँपेरा अपने वाद्ययन्त्र बीन को बजाता है, तो साँप उसकी ध्वनि पर अपने सिर को इधर-उधर घुमाता है। आपके विचार से साँप वाद्ययन्त्र के प्रति अनुक्रिया कैसे कर रहा है?
• उस वाद्ययन्त्र द्वारा उत्पन्न कम्पनों के प्रति अनुक्रिया करके
• उस वाद्ययन्त्र को सँघकर
• उस वाद्ययन्त्र की ध्वनि को सुनकर
• उस वाद्ययन्त्र की गति को देखकर
उत्तर. उस वाद्ययन्त्र द्वारा उत्पन्न कम्पनों के प्रति अनुक्रिया करके

80. मानवों के पेट में आमाशय रस की प्रकृति होती है और वह भोजन के पाचन में सहायता करता है?
• उभयधर्मी
• उदासीन
• अम्लीय
• क्षारीय
उत्तर. अम्लीय

81. “परिवार एक इकाई होता है जिसमें माँ, पिता और उनके दो बच्चे होते हैं।” यह कथन
• सही नहीं है, क्योंकि इस कथन में यह स्पष्ट करना चाहिए कि बच्चे जैविक होते हैं
• सही नहीं है, क्योंकि परिवार कई प्रकार के होते हैं तथा परिवार का केवल एक ही प्रकार में वर्गीकरण नहीं किया जा सकता।
• सत्य है, क्योंकि यह किसी आदर्श परिवार का आकार है
• सत्य है, क्योंकि सभी भारतीय परिवार इसी प्रकार के होते हैं ।
उत्तर. सही नहीं है, क्योंकि परिवार कई प्रकार के होते हैं तथा परिवार का केवल एक ही प्रकार में वर्गीकरण नहीं किया जा सकता।

82. हमारे देश के लगभग सभी भागों में मिर्च का उपयोग भोजन पकाने में किया जाता है हमारे देश में मिर्च को लाने वाले व्यवसायी आए थे?
• उज्बेकिस्तान से
• दक्षिण अमेरिका से
• अफगानिस्तान से
• ऑस्ट्रेलिया से
उत्तर. दक्षिण अमेरिका से

83. “जो व्यक्ति जंगल में कम-से-कम 25 वर्षों से रह रहे हैं उनका उस जंगल-भूमि पर और उसमें पैदा होने वाली वस्तुओं पर अधिकार है। यह जनादेश किसके द्वारा दिया गया है?
• संविधान (अनुसूचित जाति) आदेश (संशोधन) विधेयक,2012
• भारतीय जंगल अधिनियम, 1927
• जंगल अधिकार अधिनियम, 2007
• भूमि अधिग्रहण अधिनियम, 1894
उत्तर. जंगल अधिकार अधिनियम, 2007

84. पशुओं की त्वचा पर विविध पैटर्न (डिजाइन)
• उस जलवायु के कारण होते हैं जिसमें वे रहते हैं
• उनकी शारीरिक शक्ति को इंगित करते हैं
• परावर्तित प्रकाश के कारण होते हैं
• उनकी त्वचा पर बालों के कारण होते हैं
उत्तर. उनकी त्वचा पर बालों के कारण होते हैं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ