MP TET Exam Model Paper:MP TET Exam Model Paper: प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा में आने वाले संभावित प्रश्न,विषय गणित

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

MP TET Exam Model Paper:MP TET Exam Model Paper: प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा में आने वाले संभावित प्रश्न,विषय गणित



MP TET Exam Model Paper:MP TET Exam Model Paper: प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा में आने वाले संभावित प्रश्न,विषय मैथ 




 निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर देने के लिए सही/ सबसे उपयुक्त विकल्प चुनिए।

31. वास्तविक जिन्दगी से गणित का सम्बन्ध बनाने के लिए और अन्तर्विषयों को विकसित करने के लिए निम्नलिखित में से किन मूल्यांकन योजनाओं का उपयोग किया जा सकता है?
• क्षेत्रीय भ्रमण, मौखिक परीक्षा, ड्रिल कार्यपत्रक
• सर्वेक्षण, परियोजना, जाँच सूची
• क्षेत्रीय भ्रमण, मौखिक परीक्षा, जाँच सूची
• क्षेत्रीय भ्रमण, सर्वेक्षण, परियोजना
उत्तर. क्षेत्रीय भ्रमण, सर्वेक्षण, परियोजना

32. गणित से भयभीत होने और उसमें असफल होने के लिए निम्नलिखित में से किसे एक कारण नहीं माना जा सकता है?
• कक्षा-कक्ष के अनुभव
• प्रतीकात्मक संकेत
• गणित की संरचना
• लैंगिक भेद
उत्तर. लैंगिक भेद

33. साबुन की एक टिकिया का आकार 7 सेमी X 5 सेमी X 2.5 सेमी है। दो पेटियों में, जिनकी आन्तरिक माप 56 सेमी X0.4 मी X 0.25 मी है, साबुन की इन टिकियों की अधिकतम संख्या पैक की जा सकती है?
• 1280
• 2560
• 640
• 960
उत्तर. 1280

34. प्राथमिक स्तर पर शिक्षार्थियों को ‘माप’ का सन्दर्भ पढ़ाने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?
• अप्रमाणिक मापों का उपयोग प्रमाणिक मापों के बाद करना चाहिए
• प्रमाणिक मापों का उपयोग अप्रमाणिक मापों के बाद करना चाहिए
• केवल अप्रमाणिक मापों का उपयोग करना चाहिए
• अप्रमाणिक मापों का उपयोग नहीं करना चाहिए
उत्तर. प्रमाणिक मापों का उपयोग अप्रमाणिक मापों के बाद करना चाहिए

35. एक दिए हुए आयत और समान्तर चतुर्भुज का क्षेत्रफल समान है, परन्तु कक्षा IV के अनेक शिक्षार्थियों ने उत्तर दिया कि समान्तर चतुर्भुज का क्षेत्रफल अधिक है। शिक्षक, शिक्षार्थियों को यह समझने में किस प्रकार सहायता कर सकता है कि दोनों के क्षेत्रफल समान हैं?
• कागज मोड़ने के प्रयोग से
• पैमाने के प्रयोग से
• जियोबोर्ड के प्रयोग से
• आलेख (ग्राफ) पेपर के प्रयोग से
उत्तर. आलेख (ग्राफ) पेपर के प्रयोग से

36. यदि 603 X 28 = 63x4x….., तब रिक्त स्थान पर संख्या
• 63
• 67
• 21
उत्तर. 67

37. सन्तरे के 15 लीटर 286 मिली जूस को गाजर के 19 लीटर 714 मिली इस में मिलाया जाता है। इस मिश्रण में से 12 लीटर 750 मिली जूस प्रयोग में लाया जाता है और शेष को बोतलों में भरा जाता है, जहाँ प्रत्येक बोतल में 250 मिली जूस आता है। बोतलों की संख्या है?
• 81
• 77
• 89
• 85
उत्तर. 89

38. दो-अंकीय संख्या को दूसरी एक-अंकीय या दो-अंकीय संख्या से गुणा करने की प्रक्रिया को समझने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सी पूर्व जानकारी होना आवश्यक है?
• योग का क्रमविनिमय गुण
• गुणन का क्रमविनिमय गुण
• गुणन, योग पर वितरण के रूप में
• गुणन, विभाजन के प्रतिलोम के रूप में
उत्तर. गुणन, योग पर वितरण के रूप में

39. किसी विद्यालय में 360 विद्यार्थी हैं जिनमें से दो-तिहाई लड़कियाँ हैं और शेष लड़के हैं। लड़कों की संख्या के तीन-चौथाई खिलाड़ी हैं, जो खिलाड़ी नहीं है, उन लड़कों की संख्या है?
• 60
• 75
• 25
• 30
उत्तर. 30

40. 29503 में 5 के स्थानीय मान तथा 32071 में 7 के अंकित मान में अन्तर हैं?
• 430
• 493
• 245
• 43
उत्तर. 493

41. कक्षा । के एक शिक्षक ने एक विद्यार्थी को सभी वस्तुओं की गणना करने के लिए कहा, जिनमें पेन, रबड़ और शार्पनर का संग्रह था। विद्यार्थी ने सभी वस्तुओं को एक रेखा में रखा और गणना शुरू की। उसने 10 वस्तओं के स्थान पर कहा कि 2 पेन, 5 रबड़ और 3 शार्पनर हैं। आपके विचार से विद्यार्थी को गणना के किस सिद्धान्त/किन सिद्धान्तों पर कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है?
• अमूर्तन और असंगत क्रम सिद्धान्त
• स्थिर क्रम और अमूर्तन सिद्धान्त
• एकैकी संगतता सिद्धान्त
• अमूर्तन सिद्धान्त
उत्तर. अमूर्तन और असंगत क्रम सिद्धान्त

42. एक संख्या सौ के आधे से छोटी है और 4 दहाई तथा 5 दहाई के बीच में है इसके इकाई का अंक दहाई के अंक से एक कम है। यदि संख्या में अंकों का योग 7 है, तो अंकों का गुणनफल है?
• 20
• 24
• 12
• 16
उत्तर. 12

43. हरीश ने एक स्कूटर ₹ 49553 में खरीदा। उसने ₹ 8076 का नकद भुगतान किया तथा शेष रकम को 37 बराबर किस्तों में देने पर राजी हुआ प्रत्येक किस्त की राशि है?
• ₹ 1201
• ₹ 1339
• ₹ 1021
• ₹ 1121
उत्तर. ₹ 1121

44. कक्षा || की एक शिक्षिका ने अपने विद्यार्थियों को 4 इकाई और 3 दहाई लिखने के लिए कहा। कुछ विद्यार्थियों ने 34 के स्थान पर 43 लिखा। एक शिक्षिका के रूप में आप विद्यार्थियों को इस संकल्पना को कैसे समझाएँगी?
• हमेशा दहाई और इकाई के स्तम्भों में लिखना सिखाएँगी जिससे कोई भ्रम न हो
• स्तम्भ विधि में अभ्यास करने के लिए बहुत सारे प्रश्न देंगी
• विद्यार्थियों को गिनतारा पर प्रदर्शित करने के लिए कहेंगी और फिर लिखने के लिए कहेंगी
• उन्हें बताएँगी कि यह गलत है और फिर उन्हें सही उत्तर को 5 बार लिखने के लिए कहेंगी
उत्तर. विद्यार्थियों को गिनतारा पर प्रदर्शित करने के लिए कहेंगी और फिर लिखने के लिए कहेंगी

45. किसी आयत की लम्बाई उसकी चौड़ाई की तीन गुना है इसकी चौड़ाई एक वर्ग की भुजा का आधा है, जिसका परिमाप 72 सेमी है, तब
• आयत और वर्ग दोनों के परिमाप बराबर हैं
• आयत का परिमाप, वर्ग के परिमाप से कम है
• वर्ग और आयत दोनों के क्षेत्रफल बराबर हैं
• आयत का क्षेत्रफल, वर्ग के क्षेत्रफल से अधिक है
उत्तर. आयत और वर्ग दोनों के परिमाप बराबर हैं

46. (200 और 400 के बीच में 30, 45 तथा 60 का सबसे छोटा सार्व गुणज) ÷ (15, 24 तथा 45 का सबसे बड़ा सार्व गुणनखण्ड) बराबर है?
• 120
• 180
• 60
• 90
उत्तर. 120

47. कक्षा IV के अधिकतर शिक्षार्थी सोचते हैं कि दो संख्याओं के गुणन से प्राप्त संख्या सदैव दोनों संख्याओं से बड़ी होती है। आप यह कैसे प्रदर्शित करेंगे कि यह सदैव सत्य नहीं होता है?

• एक पूर्ण संख्या और एक भिन्न के गुणन की कलन-विधि

• को संख्या रेखा पर प्रदर्शित करके
• इसी संख्याओं के बार-बार योग के द्वारा प्रदर्शित करके
• दो दशमलव संख्याओं के गुणन की कलन-विधि को प्रदर्शित करके
• ग्रिड पेपर पर दो दशमलव संख्याओं के गुणन को प्रदर्शित करके
उत्तर. ग्रिड पेपर पर दो दशमलव संख्याओं के गुणन को प्रदर्शित करके

48. ‘संख्याओं के सन्दर्भ में प्राथमिक कक्षा के बच्चे अर्थात् वे बच्चे जिनको आयु वर्ग 8-9 वर्ष है। निम्नलिखित में से किस समुच्चय में प्रवीण हैं?
• वर्गीकरण, प्रतिवर्त्यता, अनुपातिक विवेचन
• पंक्तिबद्धता, प्रतिवर्त्यता, अनुपातिक विवेचन
• पंक्तिबद्धता, वर्गीकरण, अनुपातिक विवेचन
• पंक्तिबद्धता, वर्गीकरण, प्रतिवर्म्यता
उत्तर. पंक्तिबद्धता, वर्गीकरण, अनुपातिक विवेचन

49. 15 दिनों में मिनटों की संख्या बराबर है निम्न में से किसके सेकण्ड़ों की संख्या के?
• 6 घण्टे
• 8 घण्टे
• 4 घण्टे
• 5 घण्टे
उत्तर. 6 घण्टे

50. राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा (एन सी एफ), 2005 के अनुसार प्राथमिक स्तर पर गणित शिक्षण का उद्देश्य निम्नलिखित में से कौन-सा नहीं है?
• गणित में उच्चतर और अमूर्त पढ़ाई की तैयारी कराना
• गणित को बच्चे की जिन्दगी के अनुभवों का भाग बनाना
• समस्या समाधान और समस्या प्रस्तुत करने के कौशल को प्रोत्साहित करना
• तर्कसंगत विचारों को प्रोत्साहित करना
उत्तर. गणित में उच्चतर और अमूर्त पढ़ाई की तैयारी कराना

51. दो दशमलव संख्याओं के योग की संकल्पना को पढ़ाने के लिए निम्नलिखित में से शिक्षण-अधिगम का कौन-सा साधन सर्वाधिक उपयुक्त है?
• जियोबोर्ड
• मोती और माला
• ग्राफ पेपर
• गिनतारा
उत्तर. ग्राफ पेपर

52. जब 80808 को 108 से भाग देने पर प्राप्त शेषफल को 90909 को 109 से भाग देने पर प्राप्त शेषफल से भाग दिया जाता है, तब भागफल है?
• 8
• 12
• 3
• 6
उत्तर. 8

53. गणित के कक्षा-कक्ष में दृष्टिबाधितों के लिए निम्नलिखित में से किसका प्रयोग शिक्षा के साधनों के रूप में किया जा सकता है?
• टेलर का गिनतारा, भिन्न का किट, संख्या चार्ट
• संख्या चार्ट, कम्प्यूटर, जियोबोर्ड
• टेलर का गिनतारा, कम्प्यूटर, जियोबोर्ड
• कम्प्यूटर, संख्या चार्ट, जियोबोर्ड
उत्तर. टेलर का गिनतारा, कम्प्यूटर, जियोबोर्ड

54. एक रेलगाड़ी हैदराबाद से शुक्रवार को समय 13 : 15 पर चली और शनिवार को बंगलुरु समय 07 : 30 पर पहुँची। यात्रा में लगा समय था?
• 18 घण्टे 15 मिनट
• 19 घण्टे 45 मिनट
• 5 घण्टे 35 मिनट
• 12 घण्टे 45 मिनट
उत्तर. 18 घण्टे 15 मिनट

55. यदि 30028 = 28 इकाई + 28 हजार +…… दहाई, तब रिक्त स्थान पर संख्या है?
• 200
• 280
• 28
• 128
उत्तर. 200

56. निम्नलिखित में से कौन-सा सही नहीं है?
• 2005 ग्राम = 2.005 किग्रा
• किसी घनाभ का आयतन, जिसकी लम्बाई 45 सेमी,चौडाई 15 सेमी और ऊँचाई 40 सेमी है, बराबर है उस धन के आयतन के जिसकी भुजा 0.3 मी है
• 10 का शतांश = 0.1
• 55 लीटर 55 मिली = 55.55 लीटर
उत्तर. 55 लीटर 55 मिली = 55.55 लीटर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ