MP Metro Project : मध्यप्रदेश के इस जिले में सबसे पहले बनकर तैयार होगा आइएसबीटी मेट्रो रेल स्टेशन

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

MP Metro Project : मध्यप्रदेश के इस जिले में सबसे पहले बनकर तैयार होगा आइएसबीटी मेट्रो रेल स्टेशन



MP Metro Project : मध्यप्रदेश के इस जिले में सबसे पहले बनकर तैयार होगा आइएसबीटी मेट्रो रेल स्टेशन


मप्र मेट्रो रेल परियोजना निगम के अधिकारियों के अनुसार परीक्षण में ट्रेन को गांधीनगर से भौंरासला होते हुए आइएसबीटी और विजय नगर तक चलाया जाएगा। इसके लिए पूर्व में ही इन स्टेशनों की डिजाइन जारी कर दी गई हैं। अब इसके अनुसार काम चल रहा है। बीते साल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आइएसबीटी स्टेशन का भूमिपूजन किया था।

Indore Metro Project :  इंदौर में चल रहे मेट्रो रेल परियोजना के काम के साथ मेट्रो स्टेशन बनाने का काम भी चल रहा है। सबसे पहले एमआर-10 ब्रिज स्थित आइएसबीटी स्टेशन बनकर तैयार होगा।

अगले साल सितंबर तक इसका परीक्षण रखा गया है। इसके अलावा चार अन्य स्टेशनों का निर्माण कार्य किया जा रहा है।

मप्र मेट्रो रेल परियोजना निगम के अधिकारियों के अनुसार परीक्षण में ट्रेन को गांधीनगर से भौंरासला होते हुए आइएसबीटी और विजय नगर तक चलाया जाएगा। इसके लिए पूर्व में ही इन स्टेशनों की डिजाइन जारी कर दी गई हैं। अब इसके अनुसार काम चल रहा है। बीते साल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आइएसबीटी स्टेशन का भूमिपूजन किया था। इसके अलावा कई अन्य स्टेशनों का निर्माण भी चल रहा है, लेकिन सबसे पहले आइएसबीटी स्टेशन ही बनकर तैयार होगा। इसका काम तेजी से चल रहा है। इसके कारण गुरुवार को यहां जाम भी लग गया था। यहीं पर पहली बार मेट्रो के निर्माण कार्य के लिए यातायात डायवर्ट करना पड़ा था।

लिफ्ट की रहेगी सुविधा - अधिकारियों ने बताया कि आइएसबीटी के पास बन रहे इस स्टेशन पर आइएसबीटी से आने वाले बस के यात्री आसानी से आ सकें। इसके लिए आइएसबीटी के द्वार के पास ही मेट्रो स्टेशन का प्रवेश द्वार बनाया जाएगा। यहां यात्रियों के लिए लिफ्ट की सुविधा रहेगी। एफओबी से लोग सीधे मेट्रो स्टेशन तक आ-जा सकेंगे। यहां आने वाले यात्री और आसपास के रहवासी इलाकों के लोग इसका लाभ ले सकेंगे। यहां वाहन पार्किंग की सुविधा भी होगी।

इस माह के अंत तक 80 पिलर हो जाएंगे तैयार - उल्लेखनीय है कि इंदौर में 31.5 किलोमीटर लंबे मेट्रो रेल कारिडोर का निर्माण चल रहा है। पहले चरण में एविलेटेड मेट्रो ट्रैक बनाया जा रहा है। इसके लिए पिलर तैयार किए जा रहे हैं। इस माह के अंत तक 80 पिलर तैयार हो जाएंगे। तैयार पिलर पर सेंगमेंट लगाने का काम भी चल रहा है। इसके अलावा स्टेशनों का निर्माण किया जा रहा है। सभी स्टेशन मल्टी माडल इंटीग्रेशन पर आधारित होंगे। इसी माह के मध्य में मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन लिमिटेड ने इंटरनेट मीडिया पर इन स्टेशनों के ग्राफिक्स वीडियो जारी कर इनकी विशेषताओं के बारे में बताया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ