राहुल गांधी- कमलनाथ के राजनीतिक पराक्रम से 150 सीटों की राह हुई आसान

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

राहुल गांधी- कमलनाथ के राजनीतिक पराक्रम से 150 सीटों की राह हुई आसान




राहुल गांधी- कमलनाथ के राजनीतिक पराक्रम से 150 सीटों की राह हुई आसान



भोपाल। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों की प्रचार मुहिम को मजबूत बनाते हुए एमपी की राजधानी भोपाल में रोड शो किया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के रोड शो में उमड़े अपार जनसैलाब से एमपी के अन्य क्षेत्रों की तरह भोपाल में भी विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत कांग्रेस पार्टी के पक्ष में समीकरण मजबूत हुए हैं। राजधानी भोपाल के अंतर्गत आने वाले 3-4 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करते हुए राहुल गांधी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के साथ देर शाम नरेला विधानसभा क्षेत्र के अशोका गार्डन में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। राहुल गांधी ने अपने भाषण में जातीय जनगणना कराने को लेकर अपनी पार्टी की प्रतिबद्धता दोहराई। साथ ही उन्होंने केन्द्र व एमपी की भाजपा सरकार पर निशाना भी साधा। वहीं उन्होंने एमपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को 150 सीटें मिलने की बात भी जोर देकर कही। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने अपने उद्बोधन में कहा कि हर चुनाव का अपना अलग मायने होता है। मैंने 44 साल तक लड़ रहा हूं और निरंतर जीतता आया हूं। यह चुनाव जो 17 नवंबर को होने वाला है यह सिर्फ मनोज शुक्ला का या किसी पार्टी का नहीं है। यह चुनाव मध्यप्रदेश के भविष्य का है और आप मध्य प्रदेश के भविष्य के रक्षक हैं। 
श्री कमलनाथ ने कहा कि मैंने पिछले चार-पांच सालों में सबको काम करते हुए देखा है लेकिन मनोज शुक्ला का जो काम है, उसने मुझे सबसे ज्यादा इंप्रेस किया है। मनोज शुक्ला तो उम्मीदवार है, वह मेरा प्रतिनिधि है, मैं नरेला के हर व्यक्ति को कहना चाहता हूं कि आपका अधिकार मुझ पर उतना ही रहेगा जो मनोज शुक्ला पर रहता है और नरेला के भविष्य की रक्षा हम मिलकर करेंगे। श्री कमलनाथ ने बताया कि आज मध्य प्रदेश की तस्वीर आप सबके सामने है। कैसा प्रदेश है, चौपट प्रदेश। मैं जगह-जगह जिले जिले से आ रहा हूं और हर जिले में जो सुनता हूं अपने देश में सबसे ज्यादा भ्रष्ट प्रदेश मध्य प्रदेश को बना दिया है। मध्य प्रदेश का हर नागरिक या तो भ्रष्टाचार का शिकार है या भ्रष्टाचार का गवाह है। यह तस्वीर आप सबके सामने हैं। माना जा रहा है कि राहुल गांधी व कमलनाथ के इस राजनीतिक पराक्रम रूपी सघन चुनाव प्रचार से कांग्रेस पार्टी की एमपी में 150 सीटों की राह आसान हुई है। 

सुधांशु द्विवेदी ने कांग्रेस के चुनाव प्रचार को बताया ऐतिहासिक  
कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के एमपी की राजधानी भोपाल में आयोजित रोड शो में वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रख्यात स्तंभकार सुधांशु द्विवेदी भी भोपाल के पीर गेट पहुंचकर शामिल हुए। राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और कमलनाथ के धुंआधार चुनाव प्रचार को कांग्रेस की निर्णायक जीत का आधार बताते हुए सुधांशु द्विवेदी का कहना है कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की प्रचंड जीत की संभावना है। राज्य विधानसभा चुनावों के यह ऐतिहासिक नतीजे कांग्रेस पार्टी एवं पार्टी नेताओं के कौशलपूर्ण प्रचंड प्रचार, कांग्रेस पार्टी की संविधाननिष्ठ विचारधारा, पार्टी की उत्कृष्ट नीतियों एवं देश हितैषी कार्यों की शानदार परिणति होंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, देशभर में व्यापक लोकप्रिय पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों को लेकर जिस ढंग से व्यापक प्रचार अभियान चालाया गया, रोड शो, जनसभाओं के माध्यम से मतदाताओं का विश्वास कांग्रेस पार्टी के प्रति मजबूत बनाया गया, चुनावी गारंटियों को जनविश्वास एवं जन अपेक्षाओं का रूप देने की सफल कोशिश की गई, उसी का परिणाम है कि 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों के संदर्भ में आज कांग्रेस पार्टी के प्रति अपार उत्साह का माहौल नजर आ रहा है। मध्यप्रदेश में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जनविश्वास का केन्द्र बन गये हैं तथा मतदाताओं के व्यापक समर्थन एवं कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान से एमपी की सत्ता मेें कांग्रेस पार्टी की वापसी सुनिश्चित मानी जा रही है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा मध्यप्रदेश में जमकर चुनाव प्रचार करते हुए कांग्रेस की चुनावी संभावनाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। वहीं कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व द्वारा एमपी के साथ छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में जनहितों एवं संवैधानिक सरोकारों पर फोकस करते हुए युद्ध स्तरीय चुनाव प्रचार से कांग्रेस पार्टी की जीत की संभावनाओं को सुदृढ़ बनाया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ