Weather of MP: मध्यप्रदेश के कई इलाकों में छाया बादल, इन जिलों में बारिश का अलर्ट,यहां देखें कहां कहां हो सकती है बारिश

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Weather of MP: मध्यप्रदेश के कई इलाकों में छाया बादल, इन जिलों में बारिश का अलर्ट,यहां देखें कहां कहां हो सकती है बारिश



Weather of MP: मध्यप्रदेश के कई इलाकों में छाया बादल, इन जिलों में बारिश का अलर्ट,यहां देखें कहां कहां हो सकती है बारिश



Weather of MP:
प्रदेश में मध्यम एवं ऊंचाई के स्तर पर बादल छाने लगे हैं।
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बादलों के कारण दिन में तापमान में गिरावट होगी, जबकि रात का तापमान बढ़ने लगा है। इसी क्रम में बुधवार को प्रदेश के सभी शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। हिल स्टेशन पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

 ठंड से राहत के आसार:

राजधानी भोपाल में रात का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो मंगलवार के न्यूनतम तापमान की तुलना में एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ अभी सक्रिय है। तीन फरवरी को एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने की संभावना है। इस वजह से अभी पांच-छह दिन तक कड़ाके की ठंड से राहत बने रहने के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। इसके प्रभाव से पाकिस्तान के मध्य से लेकर राजस्थान तक एक प्रेरित चक्रवात बन गया है। इसके अतिरिक्त उत्तर भारत से लेकर मध्य प्रदेश तक लगभग 12 किलोमीटर की ऊंचाई पर पश्चिमी जेट स्ट्रीम अभी भी बना हुआ है।

कई इलाकों में छा गए बादल:

 मौसम विज्ञानी के अनुसार अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय इन मौसम प्रणालियों के असर से हवाओं का रुख दक्षिण-पूर्वी बना हुआ है। हवाओं के साथ नमी आने की वजह से लगभग पूरे प्रदेश में मध्यम एवं ऊंचाई के स्तर पर बादल छा गए हैं। इस वजह से दिन के तापमान में गिरावट और रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है।

इन संभाग के जिलों में बूंदाबांदी

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी भी हो रही है। साथ ही वहां के मैदानी क्षेत्रों में वर्षा होने के भी आसार हैं। इस वजह से उत्तर भारत से लगे ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों में भी कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। उधर, तीन फरवरी को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने की संभावना है। इस वजह से पांच-छह फरवरी तक ठंड से राहत बनी रह सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने के बाद हवाओं का रुख उत्तरी होने से एक बार फिर रात के तापमान में गिरावट हो सकती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ