Pushpa 2: The Rule Teaser OUT: अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर फैंस को मिला खास तोहफा, पुष्पा 2 का धमाकेदार टीजर रिलीज,जानिए क्या है कहानी

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Pushpa 2: The Rule Teaser OUT: अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर फैंस को मिला खास तोहफा, पुष्पा 2 का धमाकेदार टीजर रिलीज,जानिए क्या है कहानी



Pushpa 2: The Rule Teaser OUT: अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर फैंस को मिला खास तोहफा, पुष्पा 2 का धमाकेदार टीजर रिलीज,जानिए क्या है कहानी


Pushpa 2 Teaser Out: साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपनी अपकमिंग फिल्म 'पुष्पा 2-द रूल' के साथ लोगों को एंटरटेन करने के लिए जोर शोर से तैयारी कर रहे हैं। लोग भी इस फिल्म के रिलीज होने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
वहीं लोगों के उत्साह को बढ़ाते हुए फिल्म मेकर्स ने मूवी का टीजर रिलीज कर दिया है।

'पुष्पा 2' का धमाकेदार टीजर रिलीज

अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फाजिल की मोस्ट अवेटेड अपकमिंग फिल्म 'पुष्पा 2' का धांसू टीजर आज यानी 8 अप्रैल 2024 को रिलीज कर दिया गया है। टीजर में एक बार फिर से पुष्पा राज का वही जादू और श्रीवल्ली की वही अदा देखने को मिल रही है। लोगों को टीजर काफी पसंद आ रहा है।

अल्लू अर्जुन का 42वां बर्थडे

अल्लू अर्जुन आज अपना 42वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर ही फिल्म मेकर्स ने उनकी मूवी का टीजर रिलीज करने की प्लानिंग की थी और एक्टर के फैंस के लिए ये सरप्राइज सोचा था। वहीं अल्लू अर्जुन ने भी अपने जन्मदिन के खास मौके पर घर के बाहर आकर सभी फैंस से मुलाकात भी की।

पुष्पा राज और श्रीवल्ली की दमदार कहानी

आपको बता दें कि साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म 'पुष्पा-द राइज' में लाल चंदन की तस्करी के बीच पुष्पा राज और श्रीवल्ली की प्यार भरी कहानी भी दिखाई गई थी। फिल्म में फैमिली ड्रामा भी जमकर था। पहले पार्ट के आखिरी सीन में पुष्पा और श्रीवल्ली की शादी होती है। उससे पहले शेखावत (फहाद फाजिल) संग पुष्पा की जुबानी जंग भी देखने को मिलती है। अब इसके दूसर पार्ट में आगे की कहानी दिखाई जाएगी।

अल्लू अर्जुन ने मूवी से अपना नया पोस्टर शेयर किया

जानकारी के अनुसार फिल्म का टीजर आने से पहले इसके लीड हीरो अल्लू अर्जुन ने मूवी से अपना नया पोस्टर शेयर कर फैंस को तोहफा दिया था। उन्होंने कैप्शन में बताया कि फिल्म का टीजर 8 अप्रैल 2024 को रिलीज होगा। इस पोस्टर में अल्लू अर्जुन के हाथ में कुल्हाड़ी देखी जा सकती है और वह सिंहासन पर बैठे हुए हैं, जैसे की पूरी सत्ता पर कब्जा कर लिया हो।

15 अगस्त 2024 को रिलीज होगी फिल्म

फिल्म 'पुष्पा 2- द रूल' में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फाजिल के अलावा धनंजय, राव रमेश, सुनील और अनसूया भारद्वाज भी अहम रोल में नजर आएंगी। इस फिल्म का बजट करीब 500 करोड़ रुपये है। ये फिल्म आगामी 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अल्लू अर्जुन 8 अप्रैल को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर एक्टर के फैंस को सरप्राइज देते हुए पुष्पा: द रूल का टीजर रिलीज किया गया है।

नहीं देखा होगा अल्लू का ये अवतार

पुष्पा: द रूल के टीजर में अल्लू अर्जुन बिल्कुल नए अवतार में नजर आ रहे हैं। साड़ी, जेवर और पूरे मेकअप के साथ पुष्पा का ये लुक फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ाने वाला है। 1 मिनट 8 सेकेंड के इस टीजर में पैर से लेकर सिर तक, अल्लू अर्जुन अपने लुक से हैरान कर रहे हैं। टीजर में उनका एक्शन पुष्पा राज के पावर पैक परफॉर्मेंस की एक झलक देता है।


पुष्पा राज ने बढ़ाई सरगर्मी

पुष्पा द रूल के टीजर रिलीज की घोषणा मेकर्स ने हाल ही में की थी। एक- एक कर अल्लू अर्जुन के लुक से पर्दा हटाया गया। रविवार को फिल्म से एक्टर का पूरा लुक रिवील करते हुए टीजर रिलीज को लेकर अपडेट दी गई। वहीं, अब सोमवार को पुष्पा द रूज का टीजर जारी कर दिया गया है।

क्या है पुष्पा: द रूल की कहानी ?

फिल्म, चंदन और इसकी तस्करी करने वाले पुष्पा राज की कहानी है। 2021 में आए पुष्पा: द राइज में एक अड़ियल और सनकी पुष्पा राज के सबसे बड़े तस्कर बनने की कहानी दिखाई गई थी। अंत में पुष्पा राज का सामना अपने ही जैसे एक जिद्दी पुलिस वाले से होता है। अब पुष्पा 2 में ये कहानी आगे बढ़ेगी और दोनों की दुश्मनी का एक पागलपन भरा दौर देखने को मिलेगा। ये देखना सबसे दिलचस्प होगा कि आखिर अंत में जीत किसकी होगी।


कब रिलीज होगी फिल्म ?

पुष्पा: द रूल का डायरेक्शन सुकुमार ने किया है। वहीं, प्रोडक्शन मैत्री मूवी मेकर्स ने किया है। पुष्पा: द रूल में अल्लू अर्जुन के साथ एक बार फिर रश्मिका मंदाना और फहद फासिल नजर आएंगे। फिल्म इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ