कुसमी मर्डर मामला:पुजारी की नृशंस हत्या करने वाला आरोपी कामता केवट उर्फ लाला गिरफ्तार, गड़ासा जब्त

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

कुसमी मर्डर मामला:पुजारी की नृशंस हत्या करने वाला आरोपी कामता केवट उर्फ लाला गिरफ्तार, गड़ासा जब्त



कुसमी मर्डर मामला:पुजारी की नृशंस हत्या करने वाला आरोपी कामता केवट उर्फ लाला गिरफ्तार, गड़ासा जब्त


सीधी
एमपी के सीधी जिले के कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भगवार में हुई नृशंस हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी कामता प्रसाद केवट उर्फ लाला को गिरफ्तार कर लिया है। वही पुलिस के अनुसार, आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपराध करना स्वीकार किया। घटना में प्रयुक्त धारदार लोहे का हथियार (गड़ासा) भी जब्त कर लिया गया है।
Sidhi crime 
जहा इस पूरे मामले की जानकारी फरियादी धीरेश कुमार द्विवेदी (42) निवासी भगवार ने पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि सुबह करीब 8:15 बजे हल्ला-गोहार सुनाई देने पर वे मौके पर पहुंचे, जहां देखा कि आरोपी कामता केवट, दलप्रताप नापित के घर के सामने लोहे का गड़ासा लिए उनके चाचा इन्द्रभान द्विवेदी पर हमला कर रहा था। वही फरियादी के अनुसार, आरोपी बचाव करने वालों और राहगीरों को गाली देते हुए औजार दिखाकर जान से मारने की धमकी दे रहा था। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
Sidhi crime 
जहा फरियादी ने बताया कि पास जाकर देखने पर उनके चाचा इन्द्रभान द्वेदी मृत अवस्था में पड़े थे, तथा उनकी मोटरसाइकिल पैर के ऊपर गिरी हुई थी। वही घटनास्थल पर काफी खून फैला था और मृतक के सिर व मुंह पर गंभीर चोटों के निशान थे। रिपोर्ट के आधार पर कुसमी थाना में अपराध क्रमांक 29/26 अंतर्गत धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
Sidhi crime 
इस घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सीधी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी कुसमी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अरूणा द्विवेदी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ