छात्रावासों में अव्यवस्थाएं मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

छात्रावासों में अव्यवस्थाएं मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी



छात्रावासों में अव्यवस्थाएं मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी


ई-ऑफिस में दक्ष बनें अधिकारी-कर्मचारी, नहीं तो रुकेगा वेतन - संभागीय उपायुक्त

सीधी

 रीवा संभाग के संभागीय उपायुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री जे.पी. यादव ने जिले के भ्रमण के दौरान सहायक आयुक्त कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक लेकर कार्यप्रणाली की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों के कंप्यूटर ज्ञान का परीक्षण किया। परीक्षण में पाया गया कि अधिकांश कर्मचारी अपना कार्य स्वयं कंप्यूटर पर करने में दक्ष नहीं हैं। इस पर उन्होंने निर्देश दिए कि आगामी दो माह के भीतर सभी संबंधित कर्मचारी अनिवार्य रूप से कंप्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त कर ई-ऑफिस प्रणाली में दक्षता हासिल करें।
Sidhi news 
  उन्होंने स्पष्ट कहा कि वर्तमान समय में समस्त शासकीय कार्य ई-ऑफिस प्रणाली से संचालित हो रहे हैं, अतः तकनीकी दक्षता अनिवार्य है। निर्धारित समयावधि के बाद प्रशिक्षण न लेने अथवा ई-ऑफिस प्रणाली से कार्य न करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के विरुद्ध “कार्य नहीं, वेतन नहीं” के सिद्धांत के तहत वेतन रोके जाने की कार्रवाई की जा सकती है। साथ ही सभी की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए ई-अटेंडेंस दर्ज करने तथा कार्य का युक्तिसंगत एवं सुव्यवस्थित विभाजन करने के निर्देश भी दिए गए।
Sidhi news 
  भ्रमण के दौरान श्री यादव ने एकलव्य विद्यालय टंसार पहुंचकर शिक्षकों एवं छात्राओं से शैक्षणिक गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य श्री रामपाल सिंह उपस्थित रहे।
Sidhi news 
  उन्होंने मंगलवार रात्रि 8.30 बजे अंग्रेजी बालक आश्रम कुसमी तथा बुधवार प्रातः कन्या शिक्षा परिसर कुसमी का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अंग्रेजी बालक आश्रम में गंदगी, अभिलेखों का अव्यवस्थित एवं विलंबित संधारण तथा पंखों के खराब पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और छात्रावास अधीक्षक को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया।
Sidhi news 
  कन्या शिक्षा परिसर कुसमी में निरीक्षण के दौरान पाया गया कि रोटी मेकर मशीन का उपयोग न कर लकड़ी के चूल्हे पर भोजन तैयार किया जा रहा था। अभिलेख अद्यतन एवं व्यवस्थित नहीं पाए गए तथा छात्राओं के पालकों द्वारा लाने-ले जाने संबंधी आवेदन व अभिलेख भी उपलब्ध नहीं थे। इस पर अधिक्षिका के कार्य पर असंतोष व्यक्त करते हुए उन्हें भी कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया।
Sidhi news 
  इसके पश्चात जनपद सभाकक्ष में ब्लॉक के समस्त छात्रावास अधीक्षकों की बैठक लेकर व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
  भ्रमण के दौरान कन्या शिक्षा परिसर के प्राचार्य श्री पी.के. पाण्डेय एवं मंडल संयोजक सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ