पुजारी हत्याकांड पर गरमाई सियासत,जिला कांग्रेस अध्यक्ष सरकार और प्रशासन पर किया तीखा हमला
अतिक्रमण, ट्रांसफर पोस्टिंग और माफिया पर उठाए सवाल
Sidhi news
सीधी
एमपी के सीधी जिले के कुसमी क्षेत्र में हुए पुजारी हत्याकांड को लेकर राजनीतिक माहौल तेज हो गया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद घटना की कड़ी निंदा करते हुए सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। इसके बाद उन्होंने शोक संवेदना भी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि पुजारी की हत्या बेहद निंदनीय है और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
Sidhi news
वही ज्ञान सिंह ने मामले से जुड़े अतिक्रमण के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। उनका कहना था कि यदि शासकीय जमीन पर अतिक्रमण हुआ है, तो सरकार को उसे नियमानुसार मुक्त कराना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासनिक कार्रवाई में पारदर्शिता की कमी है, जिससे कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े होते हैं।
Sidhi news
जहा जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्रांसफर और पोस्टिंग की प्रक्रिया पर भी तीखी टिप्पणी की। उन्होंने दावा किया कि आजकल ट्रांसफर–पोस्टिंग “पैसे के नंबर” पर हो रही हैं, जिसके कारण अधिकारी पदस्थापना के बाद कथित रूप से पैसा वसूलने में जुट जाते हैं। उन्होंने इस प्रथा पर तत्काल रोक लगाने और जवाबदेही तय करने की मांग की।
Sidhi news
वही इसके अलावा, ज्ञान सिंह ने जिले में सक्रिय माफिया गतिविधियों को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि रेत, मुरुम, मिट्टी और अवैध शराब से जुड़े तस्करों की सूची पुलिस के पास होने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। वहीं, आम नागरिकों पर छोटी–छोटी बातों में कार्रवाई होने का आरोप लगाते हुए उन्होंने इसे “सरकार की मनसा” बताया।
Sidhi news
वही ज्ञान सिंह ने स्पष्ट किया कि वे इस पूरे प्रकरण को विधानसभा स्तर तक ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि मामले को नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल के समक्ष रखकर कड़ी कार्रवाई की मांग करेंगे और सदन में संबंधित प्रश्न भी उठाएंगे।
जहा घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय नागरिकों और राजनीतिक दलों की प्रतिक्रियाओं के बीच अब सबकी नजरें प्रशासनिक जांच और आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं।
Sidhi news
वही शोक संवेदना व्यक्त करने के दौरान सीधी जिले के कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह के अलावा कांग्रेस के युवा चेहरा ज्ञानेन्द्र अग्निहोत्री जिला पंचायत सदस्य शेषमणि प्रसाद पनिका आनंद सिंह शेरगांव ब्लॉक अध्यक्ष विमल जयसवाल सहित कई कांग्रेसी क्षेत्रीय नेता उपस्थि रहे परिवार को सान्तावना दिये।

0 टिप्पणियाँ