मझौली: जोड़ौरी पंचायत क्षेत्र में जल संकट गहराया, 600 फीट नीचे से मिल रहा पानी; सेंहडा नदी पर स्टॉप डैम और साफ सफाई की उठ रही मांग

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

मझौली: जोड़ौरी पंचायत क्षेत्र में जल संकट गहराया, 600 फीट नीचे से मिल रहा पानी; सेंहडा नदी पर स्टॉप डैम और साफ सफाई की उठ रही मांग



मझौली: जोड़ौरी पंचायत क्षेत्र में जल संकट गहराया, 600 फीट नीचे से मिल रहा पानी; सेहंडा नदी पर स्टॉप डैम बनाने और साफ सफाई की उठ रही मांग



रवि शुक्ला,सीधी।
मझौली जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत जोड़ौरी सहित आसपास के गांवों में इन दिनों भीषण जल संकट देखने को मिल रहा है। हालात इतने गंभीर हो गए हैं कि ग्रामीणों को अब 600 फीट तक ट्यूबवेल खोदने के बाद ही पानी मिल पा रहा है। जल स्तर लगातार नीचे गिरने से लोगों के सामने पीने के पानी तक की समस्या खड़ी हो गई है।
जोड़ौरी के साथ-साथ देवरी, पोंडी और लेंडुआ,समेत कई गांवों में भी जल संकट का असर साफ दिखाई दे रहा है। गर्मी के दिनों में अधिकांश हैंडपंप सूख गए, जिसके चलते लोगों ने ट्यूबवेल का सहारा लिया, लेकिन अब बोरवेल में भी पानी निकलना बंद होने की कगार पर पहुंच जाते हैं सरकारी हैंडपंपों में भी पानी की किल्लत बनी हुई है।

किसानों की बढ़ी मुश्किलें

जल स्तर गिरने का सीधा असर किसानों पर पड़ रहा है। पानी की कमी के कारण किसान खेती करने से पीछे हट रहे हैं। ग्रामीण बताते हैं कि करीब 15 वर्ष पहले सेहंडा एनिकट से नहर के माध्यम से खेतों तक पानी पहुंचता था, जिससे सिंचाई सुचारू रूप से होती थी और अच्छी पैदावार मिलती थी। लेकिन अब पानी की कमी के चलते खेती लगभग ठप हो गई है।

स्टॉप डैम और सफाई की मांग तेज


ग्रामीणों का कहना है कि यदि सेहंडा नदी में बेलहा देवी मंदिर के पास स्टॉप डैम का निर्माण कराया जाए तो जल स्तर में सुधार हो सकता है। इससे आसपास के गांवों को बड़ी राहत मिल सकती है,इसके अलावा, नदी की वर्तमान स्थिति भी बेहद चिंताजनक बताई जा रही है। घाट पर गंदगी और घास-फूस जमा होने से पानी दूषित हो गया है और बदबू आने लगी है। यह वही स्थान है जहां दाह संस्कार के बाद लोग स्नान करने पहुंचते हैं, जिससे स्वास्थ्य संबंधी खतरे भी बढ़ रहे हैं।

प्रशासनिक उदासीनता पर सवाल

 इस समस्या को लेकर कई बार पंचायत प्रतिनिधियों और कर्मचारियों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई। ऐसे में लोगों ने नदी की सफाई और स्टॉप डैम निर्माण की मांग तेज कर दी है,हालांकि धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम द्वारा स्टॉप डैम को लेकर आश्वासन मौखिक रूप से दिया गया था, अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर जल संकट को लेकर क्या कदम उठाता है और ग्रामीणों को राहत कब तक मिल पाती है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ