गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कलेक्टर विकास मिश्रा ने मड़वास स्कूल का किया निरीक्षण, शिक्षा गुणवत्ता सुधार पर दिए जोर

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कलेक्टर विकास मिश्रा ने मड़वास स्कूल का किया निरीक्षण, शिक्षा गुणवत्ता सुधार पर दिए जोर


गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कलेक्टर विकास मिश्रा ने मड़वास स्कूल का किया निरीक्षण, शिक्षा गुणवत्ता सुधार पर दिया जोर



रवि शुक्ला, सीधी

कलेक्टर विकास मिश्रा ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार सुबह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मड़वास का निरीक्षण कर शैक्षणिक एवं व्यवस्थागत गतिविधियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर विद्यालय की सुविधाओं एवं शिक्षण व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विद्यार्थियों से अलग-अलग विषयों से जुड़े प्रश्न पूछे और उन्हें नियमित अध्ययन, अनुशासित दिनचर्या तथा स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है और प्रत्येक छात्र-छात्राये अपनी क्षमता के अनुरूप उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकता है। कलेक्टर ने गुरु पूर्णिमा को लेकर कहा हम सभी एक दिन गुरु पूर्णिमा नहीं बल्कि हर दिन मनाएं और अपने गुरुओं का सम्मान करें, शिक्षकों के साथ चर्चा करते हुए कलेक्टर ने निर्देश दिए कि प्रत्येक विद्यार्थी की सीखने की क्षमता अलग होती है, इसलिए शिक्षण कार्य को उसी अनुरूप प्रभावी बनाया जाए। उन्होंने कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान देने, नियमित मूल्यांकन करने तथा अतिरिक्त कक्षाओं के माध्यम से उनके शैक्षणिक स्तर में सुधार लाने पर जोर दिया।
 उन्होंने कहा कि विद्यालय केवल पढ़ाई का केंद्र नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम भी है, इसलिए नैतिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की मूलभूत सुविधाओं का भी जायजा लिया और व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने छात्र-छात्राओं के लिए बेहतर लैब सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। साथ ही पीएससी परीक्षा की तैयारी के लिए विशेष कक्षाएं संचालित करने एवं इसके लिए अलग से शिक्षकों की व्यवस्था करने की बात कही।
इस दौरान मझौली एसडीएम आर पी त्रिपाठी,तहसीलदार वेदवती सिंह,ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र सिंह,बीआरसीसी अयोध्या पटेल, प्राचार्या मंजू सिंह सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ