फोटो निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण 2020 का कार्यक्रम जारी

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

फोटो निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण 2020 का कार्यक्रम जारी




(सीधी)फोटो निर्वाचक नामावली  पुनरीक्षण 2020 का कार्यक्रम जारी

           भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मध्यप्रदेश में निर्वाचक नामावाली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2020 का कार्यक्रम जारी किया गया है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार दिनांक 01 जनवरी 2020 की अर्हता तिथि को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पात्र व्यक्तियों का नाम निर्वाचक नामावली में दर्ज किया जाएगा।
                पुनरीक्षण पूर्व गतिविधियों में मतदाता सत्यापन कार्यक्रम एवं मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण का कार्य 30 नवम्बर 2019 तक किया जायेगा। एकजाई प्रारूप निर्वाचक नामावली के प्रारूप प्रकाशन 16 दिसम्बर को किया जायेगा। दावे एवं आपत्तियां 16 दिसम्बर से 15 जनवरी 2020 तक दर्ज की जाएँगी। दावे-आपत्तियों का निराकरण 27 जनवरी 2020 से पूर्व किया जायेगा। पूरक सूची की तैयारी 4 फरवरी 2020 तक की जायेगी। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 07 फरवरी 2020 किया जायेगा।
            अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डी. पी. वर्मन ने समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को  निर्देशित किया है कि आयोग के निर्देशानुसार समस्त कार्यवाही निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करें।
#JansamparkMP

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ