Sidhi kusmi News: नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म, 24 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार
कुसमी (सीधी)
Kusmi rape case,
Sidhi minor rape case,
Kusmi police arrest accused
सीधी जिले के कुसमी थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक युवक द्वारा 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किए जाने की घटना सामने आई है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
Sidhi district minor girl rape case latest news
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी पीड़िता का परिचित था। उसने बहला-फुसलाकर पहले उसे अपने घर बुलाया और बाद में सुनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म जैसे घिनौने कृत्य को अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़िता ने परिजनों को जानकारी दी, जिस पर परिजन तत्काल कुसमी थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।
Kusmi police solved rape case in 24 hours
मामले की गंभीरता को देखते हुए कुसमी पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और आरोपी की तलाश में जुट गई। पुलिस की सक्रियता के चलते आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया।
POCSO Act case in Sidhi Madhya Pradesh
पुलिस के अनुसार, पीड़िता एवं उसके परिजनों की शिकायत पर थाना कुसमी में अपराध क्रमांक 170/2026 दर्ज किया गया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2)(m), 65(1), 3(5) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5/6 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
MP Kusmi rape accused arrested quickly
गिरफ्तार आरोपी की पहचान कृष्ण कुमार सिंह (21 वर्ष), पिता गणपत सिंह, निवासी ग्राम रौहाल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है।
Kusmi police action,
MP crime news Sidhi,
POCSO Act case Sidhi,
BNS rape case India,
minor girl assault case MP,
Sidhi breaking news today,
Kusmi thana news

0 टिप्पणियाँ