शुद्ध के लिए युद्ध अभियान में कृषि आदान गुण नियंत्रण हेतु विशेष सघन अभियान जारी

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

शुद्ध के लिए युद्ध अभियान में कृषि आदान गुण नियंत्रण हेतु विशेष सघन अभियान जारी



इंडिया न्यूज़24




शुद्ध के लिए युद्ध अभियान में कृषि आदान गुण नियंत्रण हेतु विशेष सघन अभियान जारी


सीधी।

            किसानों को रबी सीजन में गुणवत्ता युक्त खाद बीज उपलब्ध कराने के लिए 15 नवम्बर  से 30 नवम्बर 2019 तक चलाये जा रहे प्रदेश व्यापी विशेष सघन गुण नियंत्रण अभियान अन्तर्गत जिले में आज दिनांक 20.11.2019 को निरीक्षण दल द्वारा 3 बीज विक्रेताओं का निरीक्षण किया गया एवं 1 बीज नमूने लिए गए तथा उर्वरक के 2 विक्रेताओं का निरीक्षण किया गया।
            निरीक्षण के दौरान 3 बीज विक्रेताओं के यहां अभिलेख संधारण संबंधी अनियमितता पाये जाने पर निरीक्षक द्वारा कारण बताओं नोटिस जारी किया गया। उप संचालक कृषि के.के. पाण्डेय द्वारा विकासखण्ड स्तरीय गठित निरीक्षण दल को सभी बीज, उर्वरक एवं कीटनाशक दुकानो का निरीक्षण करने एवं प्रत्येक जिन्स/ किस्म /लाट से अनिवार्य रूप से नमूना लेने तथा किसी प्रकार की अनियमितता पाये जाने पर मौके पर ही नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित करते हुए प्रतिदिन की कार्यवाही की प्रगति से 3 बजे शाम तक अनिवार्य रूप से निर्धारित प्रपत्र में अवगत कराने को कहा गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ