"ब्रेल" दिवस के उपलक्ष्य में दृष्टिहीनों का वृद्ध आश्रम में हुआ सम्मान

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

"ब्रेल" दिवस के उपलक्ष्य में दृष्टिहीनों का वृद्ध आश्रम में हुआ सम्मान




"ब्रेल" दिवस के उपलक्ष्य में दृष्टिहीनों का वृद्ध आश्रम में हुआ सम्मान


मझौली:-- जनपद क्षेत्र मझौली अंतर्गत ग्राम ताला में संचालित वृद्ध आश्रम में 4 जनवरी "विश्व ब्रेल दिवस" के उपलक्ष में दृष्टिहीन दिव्यांग निरसिया कोल  पति शौखीलाल कोल उम्र 40 वर्ष निवासी ताला को वृद्ध आश्रम समिति की सदस्य संतोष पति राम सिया बैस द्वारा माल्यार्पण कर शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।
 बताते चलें कि वृद्ध आश्रम समिति द्वारा ब्रेल दिवस पर समारोह आयोजित किया गया था जहां ब्रेल दिवस के उपलक्ष में सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार तिवारी द्वारा बताया गया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वर्ष 2019 में 4 जनवरी को विश्व ब्रेल दिवस मनाए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया है क्योंकि"दृष्टिहीन दिव्यांग जनों "को पढ़ने -लिखने और समझने के लिए दुनिया में ब्रेल लिपि का अविष्कार किया गया है जो ऐसे दृष्टिहीन दिव्यांग जनों के जीवन में अति महत्वपूर्ण योगदान साबित हुआ।उसी को दृष्टिगत रखते हुए यह आयोजन किया गया है वहीं ऐसे दृष्टिहीन दिव्यांग जनों के जीवन के बारे में समझने और उन्हें किस तरह सहयोग किया जाए इसका आत्मचिंतन समाज करे जिसके लिए यह आयोजन किया गया है। वहीं क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार ज्योति प्रकाश नामदेव द्वारा भी अपना अतिथीय उद्बोधन देते हुए सभी वृद्धजनों एवं दृष्टिहीन दिव्यांगों को नए वर्ष की शुभकामना देते हुए कार्यक्रम संपादित किया गया। 
सम्मान पाकर भावुक हुई  निरसिया :- वृद्ध आश्रम में जैसे ही  दृष्टिहीन निरसिया  को सम्मानित किया गया किया गया  जिससे  वह काफी भावुक होकर  कहा कि  4 वर्ष पूर्व तक निराश्रित पेंशन  मिलती थी  लेकिन  4 वर्षों से पेंशन मिलना बंद हो गया जिससे मैं काफी परेशान हूं।अगर हमें  आज यह  सम्मान मिला है तो हमारे पेंशन के बारे में भी  विचार किया जाएगा और पहल किया जाएगा जिससे  हमें जीने का सहारा मिलेगा।जिस पर  राजकुमार तिवारी द्वारा भरोसा दिलाया गया है कि तत्काल पहल कर पेंशन स्वीकृत कराने का प्रयास किया जाएगा।
 कार्यक्रम का आयोजन बृद्धाश्रम समिति के संचालक शिवामणि तिवारी एवं राम सिया बैस के द्वारा किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ