विभिन्न राज्यों में जिले के फँसे मजदूरों की सहायता हेतु राज्यवार नोडल अधिकारी नियुक्त

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

विभिन्न राज्यों में जिले के फँसे मजदूरों की सहायता हेतु राज्यवार नोडल अधिकारी नियुक्त




विभिन्न राज्यों में जिले के फँसे मजदूरों की सहायता हेतु राज्यवार नोडल अधिकारी नियुक्त


पूरी संवेदनशीलता के साथ श्रमिकों एवं अन्य व्यक्तियों की करें मदद - कलेक्टर श्री चौधरी


सीधी।
              कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी रवीन्द्र कुमार चौधरी ने विभिन्न राज्यों में सीधी जिले के फँसे मजदूरों/अन्य व्यक्तियों की सहायता हेतु राज्यवार नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। नोडल अधिकारियों को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री चौधरी ने कहा कि  इस समय की सबसे बड़ी चुनौती विभिन्न राज्यों में फँसे श्रमिकों को सुरक्षित सीधी जिले में लाना, उनका स्वास्थ्य परीक्षण करना तथा जिले को कोरोना संक्रमण से मुक्त रखना है। 
              कलेक्टर श्री चौधरी ने कहा कि आप बाहर फँसे श्रमिकों से पूरी संवेदनशीलता के साथ बात करें एवं उनकी जानकारी संकलित कर जिला स्तरीय कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराये। कलेक्टर श्री चौधरी ने बताया कि शासन स्तर से विभिन्न राज्यों से संपर्क कर श्रमिकों को लाने की व्यवस्था की जा रही है। अभी तक गुजरात और राजस्थान सरकार द्वारा मध्यप्रदेश की सीमा तक श्रमिकों को पहुँचाया जा रहा है, जहाँ से बसों के माध्यम से श्रमिकों को जिले में वापस लाया जा रहा है। कलेक्टर श्री चौधरी ने श्रमिकों को सही-सही जानकारी उपलब्ध कराने के लिए कहा है। उन्होंने बताया कि जो भी व्यक्ति अपने साधन से आना चाहते हैं, वो ई-पास के लिए आवेदन कर सकते हैं। 
             कलेक्टर श्री चौधरी ने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को आने वाली बसों की ट्रेकिंग करने तथा पर्याप्त बसों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने निर्देशित किया है कि प्रत्येक उपखण्ड अधिकारी को छोटे वाहन भी उपलब्ध कराये जिससे उपखण्ड मुख्यालय से श्रमिकों को उनके गंतव्य तक भेजा जा सकेगा। 
              कलेक्टर श्री चौधरी ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया है कि वापस आने वाले प्रत्येक श्रमिक का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाये। उन्होंने कोरोना संभावित केस होने पर उन्हें बनाए गए क्वारेंटाईन सेंटर में उन्हें क्वारेंटाईन कर उपचार करने हेतु निर्देशित किया है। 
          बैठक में अपर कलेक्टर डी पी वर्मन, उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास नीलाम्बर मिश्रा सहित सभी नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ