राशिफल,पंचांग 07 अगस्त : आज के राशिफ़ल से जानिए अपना भाग्य किन्हें होगा लाभ और किसको.......

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

राशिफल,पंचांग 07 अगस्त : आज के राशिफ़ल से जानिए अपना भाग्य किन्हें होगा लाभ और किसको.......




राशिफल,पंचांग 07 अगस्त : आज के राशिफ़ल से जानिए अपना भाग्य किन्हें होगा लाभ और किसको.......


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन प्रत्येक क्षेत्र में कुछ ना कुछ अभाव ही बनाएगा। जिस कार्यो को करने का प्रयास करेंगे उसकी सफलता संदिग्ध दिखने पर मन मे हानि का डर लगा रहेगा फिर भी आज आप चैन से बैठने वाले नही। रोजगार के क्षेत्र में कुछ न कुछ प्रयोग करते ही रहेंगे लेकिन परिस्थिति हाथ मे ना रहने के कारण परिणाम निराश ही करेंगे। आर्थिक निवेश टालना ही बेहतर रहेगा। पैतृक कार्यो अथवा संबंधों से मिलने वाले थोड़े बहुत लाभ को छोड़ अन्य कार्यो में सफलता के नजदीक पहुच कर खाली हाथ लौटने से मन मे नकारात्मक भाव उत्पन्न होंगे। संतान के भविष्य एवं आकस्मिक कष्ट मिलने से चिंता बढ़ेगी। पारिवारिक वातावरण में सुख तलाशेंगे लेकिन उत्तरदायित्वों की पूर्ति ना कर पाने पर दुख ही मिलेगा। शरीर मे छोटे मोटे कष्ट लगे रहेंगे लेकिन प्रकट नही करेंगे।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज के दिन सार्वजिनक कार्यो आपका महत्त्वपूर्ण योगदान स्वयं के साथ परिजनों का भी मान बढ़ाएगा किसी अपरिचित से कहासुनी भी हो सकती है धैर्य से काम लें। मध्यान तक घरेलू अथवा अन्य कार्यो में व्यस्त रहेंगे जिससे व्यवसायिक कार्यो में फेरबदल करना पड़ेगा। अधीनस्थों के प्रति नरमी रखें आज इनके सहयोग से ही धन लाभ की प्राप्ति होगी लेकिन ज्यादा जिम्मेदारी वाले कार्य भी ना सौपे अन्यथा नुकसान भी हो सकता है। धन लाभ आवश्यकतानुसार होगा ज्यादा पाने के चक्कर मे हाथ आये लाभ से भी वंचित ना रह जाये इसका ध्यान रखें। हर में कार्य अधिक रहने के कारण महिलाए बेचैन रहेंगी आरोग्य में कमी आयेगी। 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन आपके लिये मिश्रित फलदायक रहेगा विद्या बुद्धि में थोड़ी कमजोरी रहेगी। आर्थिक योजनाओ को लेकर भी भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी शत्रु पक्ष के विरोध का भी सामना होने पर मन मे शोक संताप होगा लेकिन आरम्भिक परेशानियों का परिणाम आगे सकारात्मक ही मिलेगा। कई दिनों से चल रही धन संबंधित उलझनों में कमी आएगी। कार्य क्षेत्र पर आज वातावरण सहायक मिलेगा जिससे अधूरे कार्यो को गति दे कर आय के मार्ग खोलेंगे। अधूरे सरकारी कार्य भी ले देकर पूर्ण हो सकते है आपका नरम व्यवहार इसमे सहयोग करेगा। आज संतान अथवा जीवन साथी को अकस्मात कष्ट पहुचने से धन लाभ की खुशी ज्यादा देर नही टिकेगी। स्वयं को भी जल्दबाजी में चोटादि लगने का भय है सावधान रहकर कार्य करें अन्यथा कमाया धन व्यर्थ के कार्यो में लगने के साथ मानसिक पीड़ा अलग से होगी। भाई बंधु से काम करना आसान रहेगा लेकिन धन संबंधित मामलों में आनाकानी करेंगे।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी भाग्य का साथ भी मिलने से सोची हुई योजनाए निर्विघ्न पूर्ण कर सकेंगे। दिन के आरंभ में घर मे पूजा पाठ के कारण भाग-दौड़ करनी पड़ेगी लेकिन इसका आध्यत्मिक लाभ भी किसी ना किसी रूप में अवश्य मिलेगा। मन के आज शांत रहने से किसी भी कार्य को बेहतर रूप से कर सकेंगे कार्य व्यवसाय में विलंब के बाद भी धन लाभ के अवसर मिलते रहेंगे धन लाभ थोड़े थोड़े अंतराल  पर होते रहने से संतुष्ट रहेंगे। महिलाए सेहत का विशेष ध्यान रखें कमजोरी अथवा अन्य शारीरिक समस्या बनेगी। धार्मिक यात्रा एवं कार्यो में खर्च होगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन बनते कार्यो में विघ्न खड़े करेगा। दिन का पहला भाग शांति से व्यतीत करेंगे लेकिन इसके बाद किसी ना किसी उलझन में फंसते ही रहेंगे जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे वह किसी ना किसी अभाव के कारण आरम्भ नही हो सकेगा। कार्य व्यवसाय में भी आज अकस्मात हानि के योग बन रहे है धन संबंधित मामले निवेश अथवा उधार के कार्य को आज निरस्त ही रखे। धन लाभ अधिक परिश्रम के बाद अल्प मात्रा में होगा। घर मे भी किसी से नुकसान होने की संभावना है सतर्क रहकर कार्य करें। सेहत में भी कुछ ना कुछ कमी लगी रहेगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन पूर्वार्ध में अस्त व्यस्त रहेगा लेकिन आज आपके सभी कार्य सही दिशा में आगे बढ़ेंगे मध्यान तक व्यक्तिगत अथवा अन्य कारणों से व्यवसायिक कार्यो में विलंब होगा। लेकिन धीरे धीरे गाड़ी पटरी पर आने लगेगी व्यवसाय में थोड़ी तेजी मंदी लगी रहेगी कुछ समय के लिये मानसिक बेचैनी बनेगी लेकिन संध्या तक धन की आमद संतोष जनक हो जाएगी। नए कार्यो में निवेश करना आज शुभ रहेगा। उधारी अथवा अन्य लेन देन के कारण किसी से गरमा गरमी होने की संभावना है। गृहस्थ में आज अन्य दिनों की अपेक्षा शांति रहेगी तालमेल की कमी रहने के बाद भी स्थिति सामान्य रहेगी। शरीर मे कुछ कमी अनुभव करेंगे।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन संभावनाओं पर केंद्रित रहेगा आपके मन मे विविध योजनाए लगी रहेंगी रोजगार को लेकर भ्रमण भी करना पड़ेगा लेकिन अधिकांश मामलों में असफलता ही मिलेगी फिर भी दिनभर की गतिविधयों का आंकलन संध्या के समय मन को संतोष ही देगा। कार्य क्षेत्र पर आज सीधे मार्ग की जगह अनैतिक कार्यो से शीघ्र लाभ होने के आसार रहेंगे एकल व्यवसाय की जगह भागीदारी के कार्यो में झंझट कम और आय ज्यादा मिलेगी। नौकरी पेशाओ को किसी कार्य से भागदौड़ करनी पड़ेगी इसका लाभ शारीरिक कष्ट की तुलना में कम ही मिलेगा। आज जल्दबाजी से बचे अन्यथा जहां से थोड़ा बहुत लाभ मिलना है वहां से निराश होना पड़ेगा साथ ही काम को दोबारा करना पड़ सकता है। सिर अथवा पैर में चोट लगने का भय है वाहन चलाने में सावधानी बरतें शारीरिक चमक भी आज फीकी रहेगी। दाम्पत्य जीवन मे सुख की कमी अनुभव करेंगे फिर भी काम चलता रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। बुद्धि विवेक प्रचूर रहेगा फिर भी कही न कही किसी न किसी गतिरोध का सामना करना पड़ेगा। आज दिन के आरंभिक भाग में जितना शांत अनुभव करेंगे अन्य समय उससे ज्यादा मानसिक तनाव बनेगा। जिस भी कार्य मे हाथ डालेंगे उसी में रुकावट आएगी। सार्वजनिक क्षेत्र पर कोई वादा करके पूर्ण ना करने पर राजभय एवं अपमानित होने की संभावना है शत्रु वृद्धि होने से आगे के लिये कोई नई समस्या भी बनेगी। कार्य क्षेत्र पर परिस्थिति कुछ देर के लिये ही अनुकूल बनेगी आकस्मिक धन अथवा अन्य लाभ के साथ सम्मान भी मिलेगा लेकिन ज्यादा देर टिकेगा नही। आवश्यकता पड़ने पर परिजन से आर्थिक सहायता मिल जाएगी लेकिन समय मुश्किल से ही कोई दे पाएगा। सेहत वैसे तो आज ठीक ही रहेगी फिर भी अकस्मात होने वाली घटनाएं डराएगी शरीर को जोखिम में डालकर कोई काम ना करें।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपका मानसिक संतुलन स्थिर नही रहेगा असमंजस की स्थिति के कारण पल पल में निर्णय बदलेंगे इससे कार्य विलंब के साथ अन्य लोगो को परेशानी होगी फिर भी स्वार्थी पूर्ति के कारण आज आपसे कोई शिकायत नही करेगा। मन आज अनैतिक कार्यो में जल्दी आकर्षित होगा स्वभाव में भी उदण्डता रहेगी बिना कलह किये किसी कार्य को नही करेंगे। कार्य क्षेत्र पर भी मन मर्जी व्यवहार के कारण जिस लाभ के अधिकारी है उसमें कमी आएगी। धन की आमद आज पूर्व नियोजित रहेगी थोड़ी बहुत अतिरिक्त आय भी बना लेंगे लेकिन खर्च के आगे आज कमाई कम ही लगेगी। मौसमी बीमारियों एवं संयम की कमी के कारण सेहत बिगड़ सकती है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज का दिन अकस्मात लाभ की प्राप्ती कराएगा लेकिन ध्यान रखें लापरवाही से कार्य करने पर आज जो विचार में नही रहेगा वह घटना घट सकती है। मध्यान तक का समय मानसिक रूप से शांति प्रदान करेगा। आध्यात्मिक आयोजनों में सम्मिलित होंगे धर्म कर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी लेकिन अन्य व्यस्तता के चलते चाह कर भी अधिक समय नही दे सकेंगे महिलाए आज धर्म के रंग में रंगी रहेंगी सेहत संबंधित शिकायत रहने के बाद भी सामर्थ्य से अधिक कार्य करने पर बाद में स्थिति गंभीर होने की संभावना है। कार्य व्यवसाय से अचानक धन मिलने पर प्रसन्न रहेंगे। सरकारी कार्य मे आज ढील ना दे वर्ना लंबे समय तक पूर्ण नही कर सकेंगे।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। प्रातः काल के समय सर भारी जैसा अनुभव करेंगे शरीर आलस्य में रहने के कारण दिनचार्य में विलंब होगा। आज अपनी तरफ से कोई गलती करने का प्रयास ना करे अन्यथा परिजन का उखड़ा स्वाभाव आपको परेशानी में डालेगा। घर मे आज मौन ही रहना बेहतर है कलह तो किसी न किसी से होगी परन्तु मौन रहने से एक पक्षीय रह जाने से ज्यादा नुकसान नही हो सकेगा। आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी लेकिन धर्म कर्म में आस्था कम रहेगी पेट संबंधित समस्या विकराल ना बने इसके लिये प्रातः काल से ही खाने पीने में सावधानी रखें अन्यथा दिन का शेष भाग दुविधा में बीतेगा। कार्य व्यवसाय में भी आज गतिरोध का सामना करना पड़ेगा धन लाभ होते होते हाथ से निकलेगा फिर भी संध्या तक आवश्यकता से थोड़ा कम लेकिन होगा जरूर। पारिवारिक वातावरण थोड़ा रूखा रहेगा भाई बंधुओ का विरोध जिस कार्य मे देखना पड़े बाद में उससे कुछ ना कुछ लाभ ही होगा। नेत्र रोग हो सकता है। 

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन आपको मानसिक रूप से प्रसन्न रखेगा। दिन भर थोड़ा बहुत उतार चढ़ाव लगा रहेगा लेकिन बीच बीच मे मनोनुकूल प्रसंग बनते रहने से परेशानियों से ध्यान भटकने पर ज्यादा अनुभव नही होंगी। कार्य क्षेत्र पर आज आपका अनुभव विवेक भी ज्यादा प्रभाव नही दिखा पायेगा ऊपर से व्यावसायिक एवं जमीन जायदाद के मामलों में संतान का दखल होने से अपनी क्षमता में कमी अनुभव करेंगे। धन की आमद के लिये किसी अन्य के निर्णय का इंतजार करना पड़ेगा इसके बाद भी जितनी आशा लगाए थे उससे कम ही होगी। घरेलू वातावरण में वैर विरोध के बाद भी सुख की अनुभूति होगी परिजन अपनी बात मनवाने के लिये अत्यंत मीठा व्यवहार करेंगे। उत्तम भोजन मिष्ठान के साथ आभूषण नवीन वस्त्र मिलेंगे। पेट की गैस चढ़ने पर कोई गंभीर रोग होने की गलत फहमी हो सकती है।


*आज का पञ्चाङ्ग
===============
*शुक्रवार, ७ अगस्त २०२०
===================
सूर्योदय:  ०५:४८
सूर्यास्त:  ०७:०८
चन्द्रोदय:  २१:३३
चन्द्रास्त: ०८:४७
अयन  दक्षिणायने (उत्तरगोलीय)
ऋतु: ⛈️ वर्षा
कलियुगब्द: ५१२२ 
शक सम्वत:  १९४२ (शर्वरी)
विक्रम सम्वत:  २०७७ (प्रमादी)
मास  भाद्रपद
पक्ष  कृष्ण
तिथि:  चतुर्थी (२६:०६ तक)
नक्षत्र:  पूर्वाभाद्रपद (१३:३४ तक)
योग:  सुकर्मा (पूर्ण रात्रि)
प्रथम करण:  बव (१३:०७ तक)
द्वितीय करण:  बालव (२६:०६ तक)

॥गोचर ग्रहा:॥
=============
सूर्य    कर्क 
चंद्र     मीन (०६:५५ से)
मंगल  मीन (उदित, पूर्व)
बुध    कर्क (अस्त, पश्चिम, मार्गी)
गुरु    धनु (उदित, पश्चिम, वक्री)
शुक्र   मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि   मकर (उदय, पूर्व, वक्री)
राहु    मिथुन
केतु    धनु

शुभाशुभ मुहूर्त विचार
================
अभिजित मुहूर्त:  ११:५६ से १२:४९
अमृत काल: कुछ भी नहीं 
होमाहुति:  मंगल
अग्निवास:  पाताल (२६:०६ से पृथ्वी)
दिशा शूल:  पश्चिम 
नक्षत्र शूल:  दक्षिण (१३:३४ तक)
चन्द्र वास:  पश्चिम (उत्तर ०६:५७ से)
दुर्मुहूर्त:  ०८:२३ से ०९:१६
राहुकाल:  १०:४३ से १२:२२
राहु काल वास:  दक्षिण-पूर्व 
यमगण्ड:  १५:४२ से १७:२२

चौघड़िया विचार
===============
॥दिन का चौघड़िया॥ 
१ - चर         २ - लाभ
३ - अमृत     ४ - काल
५ - शुभ       ६ - रोग
७ - उद्वेग      ८ - चर
॥रात्रि का चौघड़िया॥ 
१ - रोग        २ - काल
३ - लाभ       ४ - उद्वेग
५ - शुभ        ६ - अमृत
७ - चर         ८ - रोग
नोट-- दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है। 

शुभ यात्रा दिशा
============

उत्तर-पश्चिम (दहीलस्सी अथवा राई का सेवन कर यात्रा करें)

*तिथि विशेष
==========
बहुला श्रीगणेश चतुर्थी व्रत, विवाहादि मुहूर्त (हिमाचल-पंजाब) दिवालग्न ८ (शुक्र परिहार-दान), लग्न ११ (शनि दान), लग्न १, २ (चंद्र-मंगल दान) आदि।

आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
==========================

आज १३:३४ तक जन्मे शिशुओ का नाम  पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (द, दी) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण अनुसार क्रमश (दू, थ, झ) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।

*उदय-लग्न मुहूर्त:
==============
०५:४३ - ०६:२६ कर्क
०६:२६ - ०८:४५ सिंह
०८:४५ - ११:०३ कन्या
११:०३ - १३:२३ तुला
१३:२३ - १५:४३ वृश्चिक
१५:४३ - १७:४६ धनु
१७:४६ - १९:२८ मकर
१९:२८ - २०:५३ कुम्भ
२०:५३ - २२:१७ मीन
२२:१७ - २३:५१ मेष
२३:५१ - २५:४५ वृषभ
२५:४५ - २८:०० मिथुन
२८:०० - २९:४४ कर्क

पञ्चक रहित मुहूर्त:
================
०५:४३ - ०६:२६ शुभ मुहूर्त
०६:२६ - ०८:४५ मृत्यु पञ्चक
०८:४५ - ११:०३ अग्नि पञ्चक
११:०३ - १३:२३ शुभ मुहूर्त
१३:२३ - १३:३४ रज पञ्चक
१३:३४ - १५:४३ शुभ मुहूर्त
१५:४३ - १७:४६ चोर पञ्चक
१७:४६ - १९:२८ शुभ मुहूर्त
१९:२८ - २०:५३ रोग पञ्चक
२०:५३ - २२:१७ शुभ मुहूर्त
२२:१७ - २३:५१ शुभ मुहूर्त
२३:५१ - २५:४५ रोग पञ्चक
२५:४५ - २६:०६ शुभ मुहूर्त
२६:०६ - २८:०० मृत्यु पञ्चक
२८:०० - २९:४४ अग्नि पञ्चक

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ