सीधी: मतदाता जागरूकता गतिविधियों के संचालन एवं पर्यवेक्षण हेतु नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

सीधी: मतदाता जागरूकता गतिविधियों के संचालन एवं पर्यवेक्षण हेतु नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त

सीधी: मतदाता जागरूकता गतिविधियों के संचालन एवं पर्यवेक्षण हेतु नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त


सीधी।
            म.प्र. राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल के पत्र दिनांक 20.10.2020 के द्वारा नगरीय निकायों एवं त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम/उप निर्वाचन वर्ष 2020-21 हेतु मतदाता जागरूकता गतिविधियॉं शीघ्र ही प्रारम्भ की जानी है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्था.निर्वा.) रवीन्द्र कुमार चौधरी द्वारा आदेश जारी कर उक्त गतिविधियों के संचालन एवं पर्यवेक्षण हेतु नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

   जारी आदेशानुसार जिले हेतु नोडल अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीधी एवं सहायक नोडल अधिकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास सीधी को नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार जनपद पंचायत सीधी हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सीधी तथा पंचायत एवं समाज शिक्षण संगठक जनपद पंचायत सीधी को, जनपद पंचायत सिहावल हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सिहावल तथा पंचायत एवं समाज शिक्षण संगठक जनपद पंचायत सिहावल को, जनपद पंचायत रामपुर नैकिन हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत रामपुर नैकिन तथा पंचायत एवं समाज शिक्षण संगठक जनपद पंचायत रामपुर नैकिन को, जनपद पंचायत मझौली हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मझौली तथा पंचायत एवं समाज शिक्षण संगठक जनपद पंचायत मझौली को, जनपद पंचायत कुसमी हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कुसमी तथा पंचायत एवं समाज शिक्षण संगठक जनपद पंचायत कुसमी को क्रमशः नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। नगर पालिका परिषद सीधी हेतु मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद सीधी एवं उपयंत्री नगर पालिका सीधी को, नगर परिषद रामपुर नैकिन हेतु मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद रामपुर नैकिन एवं उपयंत्री नगर परिषद रामपुर नैकिन को, नगर परिषद चुरहट हेतु मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद चुरहट एवं उपयंत्री नगर परिषद चुरहट को  तथा नगर परिषद मझौली हेतु मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद मझौली एवं उपयंत्री नगर परिषद मझौली को क्रमशः नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। 

  सेंस से संबंधित गतिविधियों के संचालन हेतु आवश्यक कर्मचारियों  की ड्यूटी नोडल अधिकारी द्वारा अपने स्तर  से लगाई जावेगी। समपूर्ण चुनावी प्रक्रिया के दौरान नियुक्त किये गये नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी आवश्यक कार्यों की व्यवस्था करेगें तथा की जाने वाली गतिविधियों का फोटोग्राफ स्थानीय निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराया जाना होगा। मतदाता जागरूकता कार्य के दौरान कोविड-19 संक्रमण के बचाव हेतु आवश्यक उपाय सुनिश्चित किया जावें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ