जानिए बोली और भाषा की परिभाषा

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

जानिए बोली और भाषा की परिभाषा



जानिए बोली और भाषा की परिभाषा



 भाषा की परिभाषा:-

 जिस साधन के द्वारा मनुष्य अपने भावों  और विचारों को लिखकर यह बोलकर प्रकट करता है उसे भाषा कहते हैं।

दूसरे शब्दों में,
भाषा ध्वनि प्रतीकों की ऐसी व्यवस्था है जिसके माध्यम से किसी समाज के सदस्य परस्पर भावों और विचारों को बोलकर या लिखकर आदान-प्रदान या संप्रेषण करते हैं।

भाषा के रूप:-

(1)मौखिक भाषा 
(2)लिखित भाषा

(1)मौखिक भाषा:-
 मौखिक भाषा, भाषा का बोलचाल का रूप है इस भाषा की आधारभूत इकाई  ध्वनि है इस भाषा का प्रयोग  तभी किया जाता है जब श्रोता वक्ता के सामने होता है।

(2) लिखित भाषा:- 
भाषा का लिखित रूप लिखित भाषा कहलाती है इस भाषा की आधारभूत इकाई वर्ण है यह भाषा की स्थाई रूप है जिसमें हम अपने भावों विचारों को अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए  सुरक्षित रख सकते हैं।

 बोली एवं उपभाषा:-

 बोली:-
किसी छोटे तथा विकसित क्षेत्र में स्थानीय व्यवहार में प्रयुक्त होने वाली भाषा का अल्प विकसित रूप बोली कहलाता है।


 उपभाषा:-

अगर किसी बोली में साहित्य रचना होने लगती है और क्षेत्र का विस्तार हो जाता है तो वह बोली न रहकर उपभाषा बन जाती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ