सूदखोरों पर प्रशासन का ऑपरेशन जारी, अवैध संपति को किया जाएगा नष्ट

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

सूदखोरों पर प्रशासन का ऑपरेशन जारी, अवैध संपति को किया जाएगा नष्ट



सूदखोरों पर प्रशासन का ऑपरेशन जारी, अवैध संपति को किया जाएगा नष्ट


शहडोल। 

जिले को सूदखोरों से मुक्त करने के लिए अब पुलिस और प्रशासन मैदानी स्तर पर उतर आया है। जगह-जगह शिविर लगाकर लोगों को जागरुक करना, उन्हें भरोसा दिलाना कि वे सूदखोरी के दलदल से बाहर आएं प्रशासन और सरकार उनके साथ है, यह काम खुद कलेक्टर और एसपी कर रहे हैं। ऐसी ही बानगी गुरुवार को खैरहा थाना के राजेंद्रा कॉलोनी परिसर में देखने को मिली। जहां ऑपरेशन शंखनाद के तहत कलेक्टर डॉ सतेंद्र सिंह और एसपी अवधेश गोस्वामी जनसुनवाई करने पहुंचे थे। दोनों ही अधिकारियों ने सूदखोरी से परेशान लोगों से सीधी बात दी। उन्हें हिम्मत देते हुए कहा कि आप लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में आए आएं और सूदखोरों के खिलाफ अपनी शिकायतें दर्ज कराएं हम तत्काल उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजेंगे। इस शिविर में कोयलांचल के विभिन्न थाना क्षेत्रों के लगभग 68 लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज करवाई है। इन सभी शिकायतों की जांच करते हुए संबंधित थाना की पुलिस सूदखोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर रही है। ऑपरेशन शंखनाद के तहत लगाए गए शिविर में पहुंचे कलेक्टर डॉ सतेंद्र सिंह ने दो टूक कहा कि सूदखोरों के ब्याज की राशि जो अवैध संपत्ति बनाई है उसे नष्ट किया जाएगा। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे सभी सूदखोरों के खिलाफ अभियान चलाकर उनकी सभी चल-अचल संपत्ति की जांच कराई जाए। जितने भी सूदखोर हैं, उन्होंने ब्याज के रकम से जो भी संपत्ति जुटाई है उसे तत्काल ध्वस्त करने की कार्रवाई होगी। उनके बैंक दस्तावेज खंगाए जाएंगे और राशि भी जब्त होगी। कलेक्टर ने लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि हम जनता के साथ है वे निडर होकर अपनी शिकायतें पुलिस तक पहुंचाए। सूदखोरों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन शंखनाद का नेतृत्व करने वाले एसपी अवधेश गोस्वामी ने शिविर के दौरान एक बडा ऐलान किया है। एसपी ने कहा कि पिछले 10 सालों में जितने भी कॉलरी के कर्मचारियों ने आत्महत्या की है उन सभी की फाइल दोबारा खोली जाएगी। सभी के मौत के पीछे की वजह खंगाली जाएगी। यदि इसमें सूदखोरी का एंगल सामने आया तो संबंधित सूदखोर के खिलाफ अपराध पंजीबद्घ किया जाएगा। एसपी ने कहा कि कलेक्टर भी सिर्फ यही भरोसा दिलाने आए हैं कि सरकार उनके साथ हैं। एसपी ने जनता को बताया कि शहडोल पुलिस और प्रशासन द्वारा जो ऑपरेशन शंखनाद चलाया जा रहा है इसकी प्रशंसा खुद सीएम शिवराज कर चुके हैं। उनकी भी मंशा है कि इस ऑपरेशन को एक वृहद रूप दिया जाए और शहडोल जिले को सूदखोरों से मुक्त कराया जाए। खैरहा थाना के राजेंद्रा कॉलोनी में ऑपरेशन शंखनाद के तहत लगाए गए शिविर में तीन थानों के फरियादी अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। जिसमें खैरहा, अमलाई और धनपुरी क्षेत्र शामिल है। देर शाम तक पुलिस 68 शिकायतों को दर्ज कर चुकी थी। शिकायतों को दर्ज करने के बाद इनमें जांच शुरू होगी। फरियादियों को संबंधित थाने में बुलाकर उनके बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद आरोपित सूदखोरों के खिलाफ मामला पंजीबद्घ होगा। इस शिविर में कलेक्टर, एसपी के अलावा सोहागपुर एसडीएम शेर सिंह मीणा साोहगपुर एरिया के जीएम नागाचारी, राजेंद्रा के सबएरिया आनंद कुमार, एसडीओपी भरत दुबे, सोनाली गुप्ता, थाना प्रभारी बुढ;ार, धनपुरी, खैरहा और अमलाई मुख्य रूप से उपस्थित रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ