सीधी:यातायात पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी, 6 हजार वाहनो पर हुई चालानी कार्रवाई, 20 लाख से अधिक का जुर्माना

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

सीधी:यातायात पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी, 6 हजार वाहनो पर हुई चालानी कार्रवाई, 20 लाख से अधिक का जुर्माना



सीधी:यातायात पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी, 6 हजार वाहनो पर हुई चालानी कार्रवाई, 20 लाख से अधिक का जुर्माना 


० 4421दो पहिया, 216 तिपहियॉ, 647 चार पहिया, 333 भारी वाहनो  पर गिरी कार्रवाई की गाज
फोटो न - 
सीधी। पंकज कुमावत पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन एवं अंजुलता पटले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व गायत्री मैम डीएसपी के मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय सहित कस्बाई इलाकों मे चलने वाले नियम विरूद्ध वाहन चालको के विरूद्ध जिला यातायात पुलिस ने ताबाड़ तोड़ कार्रवाई कर रही है। एक वर्ष में 6 हजार के लगभग दो पहिया, चार पहिया, बस, ट्रक के चालको के विरूद्ध कार्रवाई कर उनसे बीस लाख रूपए से अधिक का जुर्माना वसूल कर शासन के खाते में जमा कराया है। गौरतलब हो कि जिला मुख्यालय में ही यातायात नियमों को तोड़ कर वाहनो का संचालन किया जा रहा है। जिनके विरूद्ध यातायात पुलिस आये दिन चालानी कार्रवाई कर रही है। 



रसूखदारों से दो चार होना पड़ता है  -  

जिला मुख्यालय के यातायात व्यस्था की बागडोर सम्हाने वाली यातायात पुलिस को रसूखदारों से भी दो चार होना पड़ता है। उनके बेतरतीब वाहनो के संचालन व पार्किंग पर कार्रवाई करना पुलिस के लिये मुसीबत बन जाता है। उनके इस गुनाह के लिये टोकना राजनैतिक प्रशासनिक मुसीबतों को मोल लेने के समान होता है जबकि रसूखदार बीच सडक़ में अपने वाहनो को खड़ा करना अपनी शानो शौकत में समाहित किये रहते हैं उनके नवाबजादे भी दो पहिया वाहनो से फर्राटे मारते दिखते हैं। उन पर कार्रवाई करना मानो  किसी अपराध को कर देने के समान होता है। 


5834 वाहनो का हुआ चालान - 


यातायात पुलिस ने बीते वर्ष 2021 में जनवरी से लेकर दिसम्बर तक में सभी वाहनों को मिला कर 5834 वाहनो के विरूद्ध चालानी कार्रवाई की है। इन वाहन चालको से बीस लाख इक्तालिस हजार दौ सौ पचास रूपए का सम्मन शुल्क वसूल है। मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2021 के पहले महिने में 498 मोटर सायकल, 8 तिपहिया, 47 कार व जीप, 2 बसें, 21 ट्रक व 1 अन्य वाहन को यातायात नियम को तोडऩे के आरोप मे पकड़ा गया था। इनमें 15 वाहनो को न्यायालय मे पेश किया गया जहॉ से 18 हजार रूपए का अर्थ दण्ड जमा कराया गया है। इस महिने में 592 वाहनो पर चालानी कार्रवाई हुई है जिनसे 175500 रूपए का शुल्क जमा कराया गया है। वहीं फरवरी के महीनें मे 283 मोटर सायकल, 17 तिपहिया, 66 कार व जीप, 61 बस व मिनी बस, 36 ट्रक व टैंकर, 3 अन्य को पकड़ कर एक वाहन को न्यायालय मे पेश किया गया। यह मामला अभी भी विचाराधीन बताया जा रहा है वहीं 7 वाहनो को आटीओ में पेश किया गया है। जिनमे 6 का निराकरण कर दिया गया, 1 मामला वहॉ भी लम्बित है आटीओ ने 61हजार का शुल्क वसूल किया है तो फरवरी के माह में 473 वाहनों पर चालानी कार्रवाई कर 178500 रूपए का शुल्क जमा किया गया है। मार्च में 299 वाहनो से 106500 रूपए, अप्रैल में 278 वाहनो से 98000, मई में 11 वाहनो से 5750 रूपए, जून में 416 वाहनो के विरूद्ध कार्रवाई कर 142250 रूपए, जुलाई में 565 वाहनो से 195750 रूपए, अगस्त में 492 वाहनो से 168000 रूपए, सितम्बर में 810 वाहनो से 273750  रूपए, अक्टूबर में 601 वाहनों से 200250 रूपए, नवम्बर में 522 वाहनो से 218250 रूपए व दिसम्बर के माह में सबसे अधिक 775 वाहनो से 278750 रूपए का शुल्क जमा कराया गया है। बताया जा रहा है वर्ष 2021 में जनवरी से दिसम्बर के बीच  4421दो पहिया, 216 तिपहियॉ, 647 चार पहिया, 333 भारी वाहनो पर यातायात पुलिस द्वारा कार्रवाई की गाज गिरा कर शासन के खाते में 2041250 रूपए का राजस्व जमा कराया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ