Chandra Grahan 2022: जाने भारत मे कब पड़ेगा चन्द्रग्रहण ,जानें समय,सूतक काल और प्रभाव

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Chandra Grahan 2022: जाने भारत मे कब पड़ेगा चन्द्रग्रहण ,जानें समय,सूतक काल और प्रभाव



Chandra Grahan 2022: जाने भारत मे कब पड़ेगा चन्द्रग्रहण ,जानें समय,सूतक काल और प्रभाव




Chandra Grahan 2022 Date, Sutak Kal Time: ज्योतिष शास्त्र में चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2022) को एक विशेष घटना मानी जाती है. इसका प्रभाव चर -अचर जगत पर पड़ता है. साल 2022 का अंतिम चंद्रग्रहण 8 नवंबर 2022, मंगलवार को लगने जा रहा है. यह इस साल का दूसरा चंद्रग्रहण होगा. जानकारी के लिए बतादें कि साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण मई 2022 में लगा था. चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा तिथि पर लगता है.

अंतिम चंद्रग्रहण 2022 कब?

हिंदी पंचांग के मुताबिक, साल 2022 का दूसरा चंद्र ग्रहण 8 नवमबर को लगेगा. यह भारतीय समय के अनुसार 8 नवंबर, दिन मंगलवार को दोपहर बाद 1 बजकर 32 मिनट से शाम 7 बजकर 27 बजे तक रहेगा.

चंद्रग्रहण 2022 (Lunar Eclipse 2022) कैसे लगता है?

पूर्ण तौर से चंद्र ग्रहण तब होता है जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीध में होते हैं तथा पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच में होती है. तब चंद्र ग्रहण की स्थिति बनती है.

कहां -कहां नजरआयेगा साल का दूसरा चंद्रग्रहण? (Second Lunar Eclipse 2022)

वर्ष 2022 का दूसरा चंद्रग्रहण भारत समेत दक्षिणी/पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, पेसिफिक, अटलांटिक और हिंद महासागर में नजर आयेगा. इस लिए इस चंद्रग्रहण का प्रभाव भारत पर भी पड़ेगा.

चंद्र ग्रहण का प्रभाव

इस चंद्र ग्रहण का प्रभाव भारत समेत दक्षिणी/पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, पेसिफिक, अटलांटिक और हिंद महासागर पर पड़ेगा.

अंतिम चंद्र ग्रहण का सूतक काल (Chandra Grahan 2022 Sutak Kal)

हिंदू पंचांग के अनुसार, चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण लगने के 9 घंटे पहले से शुरू होता है. साल का दूसरा चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा. इसलिए भारत में इस चंद्र ग्रहण का धार्मिक प्रभाव और सूतक मान्य होगा. शास्त्रोक्त कथनानुसार चंद्र ग्रहण में सूतक काल के नियमों का पालन करना चाहिए.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ